मौसी-मौसा का बचाव कर रहे हैं युवक पर छुरी से हमला, किराएदार की बेटी ने दोस्तों के साथ मकान मालिक को पीटा
Bhopal Crime news: राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, किराएदार की बेटी ने अपने परिचित युग को को बुलाया और मकान मालिक की पत्नी बेटी के साथ मारपीट कर दी।
जब उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने मकान मालिक के साथ भी मारपीट कर डाली। तभी मौके पर बीज बचाओ करने पहुंचे मकान मालिक के साडू भाई के बेटे पर भी आरोपियों ने छुरी से हमला कर दिया पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का केस दर्ज किया है।

एसआई राजकुमार गौतम ने बताया कि बागफरहत अफजा ऐशबाग निवासी जोयब खान पुत्र मोहम्मद सोहेल (22) साल का है और फर्नीचर बनाने का काम करता है। उसकी मौसी हम गल्ला मंडी के पास पेंदीपुरा में रहती है। कल दोपहर हुमा का अपनी किराएदार महिला और उसकी बेटी से विवाद हो गया था। किराएदार महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पहले हुमा और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। जब हुमा के पति राजा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो किराएदार की बेटी ने अपने परिचित फराज और जावेद फट्टा को मदद के लिए बुला लिया। इसके बाद वहां पहुंचे फराज व जावेद ने राजा को रास्ते में रोक कर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
तभी जोयब भी वहां पहुंच गया। जब उसने उसने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने जोयब की गर्दन पर छुरी से हमला कर दिया। जोयब के नीचे झुक जाने के कारण छुरी उसके सिर में लगी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के मामले में के दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications