जैकी श्रॉफ का जबरा फैन, उत्तर प्रदेश से पैदल ही चल पड़ा मुंबई मिलने

रीवा, 20 जून: ये, वो गुमनाम चेहरा है जिसका सपना थोड़ा अजीब है, लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने जिस रास्ते को चुना है वह और भी ज्यादा हैरान कर देने वाला है, युवक का नाम सुशांत कुमार है जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है, पिछले 16 दिनों से लगातार पैदल चल रहा है, रास्ते में कई जगह बीमार भी पड़ा कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इसके पैर नहीं डगमगाए और अपनी मंजिल की ओर वह लगातार चल रहा है, इसकी मंजिल क्या है यह बताने से पहले आपको बता दूं कि 14 जून मंगलवार की रात जब वह रीवा से चलकर मैहर के पास पहुंचा तो डिहाइंड्रेशन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और एंबुलेंस के माध्यम से मैहर अस्पताल में वह एडमिट हो गया, लेकिन गुरुवार की सुबह 4:00 बजे वह अस्पताल से छुट्टी लेकर एक बार फिर अपनी मंजिल की ओर चल पड़ा है। युवक बचपन से ही फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ का बहोत बड़ा फैन है, उनसे मिलने का उसका सपना था लेकिन इस सपने को वह अपने घर से पैदल अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर तक चल कर पूरा करना चाहता था। इसीलिए युवक अपने घर से पैदल ही जैकी श्रॉफ से मिलने माया नगरी मुंबई के लिए चल पड़ा है। उसका सपना पूरा होगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस युवक का कुछ हासिल करने का जुनून-जजबा काबिले तारीफ है।

Jackie Shroffs

सुशांत कुमार के अनुसार

सुशांत कुमार कन्नौजिया उर्फ जैकी जख्मी, पुत्र बुन्देल कन्नौजिया पता - ग्राम/ पोस्ट, जमुई जिला बलिया, उत्तर प्रदेश घर से 4 जून को सायं 8 बजे से बेल्थरा सारनाथ - वाराणसी ट्रेन की पटरी रूट से होते हुए फिर वाराणसी से 4 लेन हाईवे के रास्ते से प्रयागराज फिर रीवा होते हुए मैहर पहुंचा जहां थकान की वजह से भर्ती हो गया अब मैं स्वस्थ हूं, फिर चल पड़ा हूं, मेरी मंजिल मुंबई है और जब तक जैकी सराफ से नहीं मिल लूंगा तब तक चलता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+