Bhopal News: भोपाल को इंटरनेशनल फ्लाइट की सौगात, विंटर शेड्यूल लागू होने से पहले शुरू हो सकती दुबई उड़ान

राजधानी भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यहां पर इमीग्रेशन की व्यवस्था भी कर ली है। लेकिन अभी तक विदेश के लिए एक भी उड़ान नहीं है। अब अथॉरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को प्रेजेंटेशन देकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए स्टॉल देने की पेशकश की है।

इस साल के अंत में लागू होने वाले विंटर शेड्यूल तक दुबई उड़ान से इंटरनेशनल रूट पर उड़ान प्रारंभ होने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने हाल में ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर भोपाल एयरपोर्ट पर विदेश से ए उड़ानों से सामान उतारने एवं चढ़ाने की दृष्टि से कस्टम एयरपोर्ट बनाने की अनुमति प्रदान की है।

International flight gift to the airport Dubai flight can start before the winter schedule is implemented

इंटरनेशनल उड़ाने शुरू करने के लिए कस्टम का दर्जा मिलना बेहद जरूरी होता है। यह दर्जा मिलने के साथ ही भोपाल एयरपोर्ट राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है। पर इसकी औपचारिक शुरुआत तभी होगी, जब यहां से किसी एक अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान शुरू हो जाए। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को गजट नोटिफिकेशन एवं इमीग्रेशन के लिए की गई जरूरी व्यवस्थाओं का प्रजेंटेशन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+