Bhopal News: 3 दिन से लापता मासूम की मिली लाश, शव मिलने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Bhopal News: भोपाल के शाहजहांनाबाद में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरुवार को उसी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट की पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

बच्ची की मौत की खबर से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीबी हॉस्पिटल रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बच्ची की हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

Innocent child missing for 3 days found in Shahjahanabad family created ruckus heavy police force

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने पहले ही पुलिस से उस बंद फ्लैट को खुलवाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जब लोगों ने उस फ्लैट का निरीक्षण किया, तब ही बच्ची का शव टंकी में मिला।

महिलाएं थाने के सामने धरने पर बैठ गईं और "फांसी दो, फांसी दो" के नारे लगाने लगीं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।

विधायक आरिफ मसूद ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल में लापता बच्ची के शव मिलने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री कहां हैं? कलेक्टर कहां हैं, जो बैरसिया में कह रहे थे कि 'आप जो कहोगे वही करेंगे'? अब हमें इस बच्ची के मामले में कहां जाना चाहिए?" मसूद ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री हाउस का घेराव करेगी।

3

विधायक आतिफ अकील का बयान

विधायक आतिफ अकील ने भी गंभीर मुद्दे उठाए, उन्होंने कहा, "इस मल्टी में चरस और गांजा खुलेआम बिकता है। इसे बंद होना चाहिए। शराब भी बंद होनी चाहिए। नशे में लोग कुछ भी कर सकते हैं।" उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के कारण बर्बाद हो रही है और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए नशे पर पाबंदी लगाना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+