Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स का हमला जारी, 6 साल के मासूम बच्चे को किया घायल

राजधानी भोपाल में एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स द्वारा मासूम को घायल करने की घटना सामने आई है। कुत्तों ने 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच डाला। साथ ही तीन दांत भी खा गए। इस घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा बुधवार रात में तब हुआ, जब परिजन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शबिस्ता जकी से मदद मांगने पहुंचे। बच्चों के माता-पिता गंगानगर बस्ती में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं।

Incident of street dogs continues in Bhopal treatment of 6 year old child Humer continues

माता-पिता ने बताया कि रात में बेटा हुमेर घर के बाहर खेल रहा था, जब एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला किया। कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिराया और उसके होंठ और जबड़ा काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग आए और कुत्ते को भगाया, जिससे बच्चे की जिंदगी बची। खून से लथपथ होकर बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया, और पिता इमरान ने बताया कि उन्हें कमला नेहरू अस्पताल से दवाएं लाने को कहा गया, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

इसी साल 10 जनवरी को, मिनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में स्थित पार्क में सो रहे 7 महीने के बच्चे केशव को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। बाद में बच्चे का शव लहूलुहान हालत में मिला था। इस घटना के बाद हंगामा शुरू हो गया था, और राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। तब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अभियान चलाने की बात कही थी।

बच्चे का परिवार मजदूरी करता है, और उनका पता वार्ड नंबर 24 में स्थित साइंस सेंटर के पास बाणगंगा क्षेत्र में है। उनके पिता भी मजदूरी करते हैं। बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं, खासकर उसका जबड़ा बुरी तरह से घायल हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+