शिवपुरी में मुस्लिम युवकों द्वारा दलितों को बेहरमी से पीटने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: BJP सांसद VD शर्मा

MP BJP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि शिवपुरी जिले के नरवर तहसील में हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। घटना में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जाटव और केवट समाज के युवकों से झूठे आरोप में बेरहमी से मारपीट की। दुखद घटना पर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस अब मौन क्यों है ?

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मुस्लिमों की भीड़ ने दलित युवकों को झूठा आरोप लगाकर जिस प्रकार से घटना की है, वो जांच में साफ हो गया कि इस प्रकार के कोई घटना हुई ही नहीं। उसके बावजूद झूठी घटना पर दलित युवकों के साथ घटना जिस प्रकार से मुस्लिम युवकों ने की है यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है। अगर कोई मुस्लिम इस प्रकार के अपराधी हमारे दलित भाई या बहन के साथ इस प्रकार की घटना करते हैं तो कांग्रेस के मुंह पर ताले लग जाते है क्योकि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है।

incident of brutal beating of Dalits by Muslim youths in Shivpuri is extremely unfortunate VD Sharma

सीधी घटना के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी

BJP के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि सीधी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाही की है। शर्मा ने सीधी में हुई घृणित घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के संयोजकत्व में विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह शामिल हैं। जांच कमेटी घटना से जुड़े संपूर्ण तथ्यों की जांच कर संगठन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मुलताई नगरपालिका पार्षद भाजपा में शामिल

BJP प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की मौजूदगी में मुलताई नगर पालिका के पार्षद रीतेश विश्वकर्मा, पंजाब राव चिकाने और रोहित चिकाने भाजपा में शामिल हो गए। सांसद विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्षदों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता हेमंत खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक योगेश पंडागरे, पार्षद कुसुम पंवार, वर्षा गढ़ेकर, शिल्पा शर्मा, अजय यादव और महेन्द्र जैन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+