सतना कांग्रेस कार्यालय में चयन समिति ने लिए महापौर और पार्षदों से आवेदन

सतना, 7 जून: नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय में चयन समिति के सदस्य बैठे और दावेदारों के आवेदन लिए। औसत तौर पर हर वार्ड से 3 आवेदन पार्षद पद के प्राप्त हुए तो 8 से 10 लोगों ने महापौर पद के लिए भी दावा ठोका है। इस दौरान संगठन प्रभारी नीतिश पटेल और चयन समिति की सह प्रभारी पद्मा शुक्ला मौजूद रही। जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद सहित अन्य नेता भी यहां रहे। शाम 7.30 बजे चयन समिति की बैठक होनी थी लेकिन इसे अगले दिन के लिये टाल दिया गया है। इसी तरह से मैहर में कल चयन समिति की बैठक 12 बजे से होनी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में लगभग तीन घंटे तक नगर निगम के पार्षद और महापौर पद के लिये दावेदारों के आवेदन लिए गए। इस दौरान दावेदारों से सवाल किए गए कि चुनाव कैसे जीतोगे? पार्षद पद के लिए लगभग 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह से महापौर पद के लिये 8 से 10 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी है।

Baithak satna

जब दोस्ती में तल्खी दिखी

कांग्रेस कार्यालय में कई ऐसे भी चेहरे दिखे जो पहले साथ-साथ घूमते थे, लेकिन दावेदारी के बाद आपस में तल्खी देखने को मिली। कुछ लोग जो अभी पार्षदी के लिए दूसरों की मदद करते थे, इस बार वे दावेदारी कर रहे हैं। एक घटना ऐसी आई कि नया दावेदार पुराने पार्षद के पांव छूने पहुंचा तो उन्होंने मना कर दिया।
पार्षद पद के टिकट वितरण को लेकर नहीं बनी आम सहमति

Siddharth kushvaha

चयन समिति में हालांकि सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी शामिल

इस दौरान उनका चयन समिति के समक्ष सुझाव यह था कि आधे वार्डों की पार्षद पद की टिकट महापौर के लिए छोड़ी जाए और पहले महापौर की टिकट फाइनल की जाए। इसके बाद उसकी राय से पार्षदों की शेष टिकिट बांटी जाए। इस दौरान पार्षद पदों की टिकट तत्काल वितरण को लेकर भी आम सहमति की स्थिति नहीं बन सकी। इस दौरान दावेदारों से चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+