Bhopal Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक 40 फीट गहरे कुएं में गिरे, एक युवक की हुई मौके पर मौत

Bhopal Ratibad accident News: रातीबड़ थाना क्षेत्र में राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके में मंगलवार की दरमियानी रात में दो बाइक सवार 40 फीट कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक खजूरी सड़क से भोपाल की ओर आ रहे थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। 40 फीट गहरे कुएं में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में खजूरी सड़क से भोपाल की ओर आ रहे थे। बाइक चला रहा युवक नशे में धुत था। जिसकी वजह से दोनों बाइक सवार कुए में जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर रूप से अस्पताल रेफर कर दिया गया।

In Ratibad, 2 youths riding a high speed bike fell into a well, a youth died after falling 40 feet

रातीबड़ थाने के एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। इसके बाद युवक सहित बाइक को बाहर निकाला गया। जबकि उसका साथी कुए के अंदर डूब गया था। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। वहीं कुछ घंटों की मशक्कत के बाद दूसरे युवक को भी बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे में धुत थे। इसी के चलते बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।

Recommended Video

    Bhopal Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक 40 फीट गहरे कुएं में गिरे, एक युवक की हुई मौके पर मौत

    साडू के घर से लौट रहे थे युवक

    जानकारी के अनुसार आमला गांव रातीबड़ के रहने वाला अनिल कर्मा पुत्र नेहरू कर्मा मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार रात में अपने दोस्त जितेंद्र के साथ खजूरी में रहने वाले साडू के घर गया था। जहां से देर रात सीडी डीलक्स बाइक से लौटते समय रातीबड़ के सिकंदराबाद गांव के पास सड़क किनारे बने हुए कुएं में दोनों युवक बाइक सहित जा गिरे। घटना के समय अनिल बाइक चला रहा था कुएं में गिरने के बाद में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसके दोस्त जितेंद्र को बचा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+