किसान डिफाल्टर न बने इसके लिए CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश,कहा- उपार्जित गेहूं का जल्द कराएं भुगतान

भोपाल,5 जून। मध्य प्रदेश में लगातार किसानों के लिए जन हितेषी योजना लाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि किसानों के उपार्जित गेहूं का भुगतान तेजी से किया जाए। जिन किसानों का भुगतान

भोपाल,5 जून। मध्य प्रदेश में लगातार किसानों के लिए जन हितेषी योजना लाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि किसानों के उपार्जित गेहूं का भुगतान तेजी से किया जाए। जिन किसानों का भुगतान शेष है उन्हें राशि प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के भुगतान की समीक्षा कर रहे थे।

CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों के बैंक खातों में भुगतान फेल नहीं हो। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों में शीघ्र राशि पहुंचा दी जाए। किसान डिफाल्टर न हों और उन्हें ब्याज की राशि नहीं भरना पड़े, इसके लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों को आवश्यक जानकारी पहुंचा दी जाए। राशि के भुगतान के लिए उनसे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए जागरूक भी किया जाए।

बैठक में बताया गया कि अभी तक 4 लाख 99 हजार किसानों के बैंक खातों में उपार्जित गेहूँ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों को आवश्यक पूर्ति कर शीघ्रता से भुगतान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में मूंग का रकबा अधिक से अधिक बढ़ाने की कोशिश की जाए। डिपार्टमेंट ऑफ फूड सिविल सप्लाईज एंड प्रोटेक्शन(Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण को लेकर बोले शिवराज

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैंने प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया था। यह संकल्प अब अभियान में बदल गया है। अब प्रतिदिन मेरे साथ कोई न कोई सामाजिक संगठन अथवा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पौधे लगाती है। पौधे लगाने की यह गतिविधि मूलत: धरती को बचाने का एक प्रयास है।

पौधरोपण कर हम जीवन रोपते हैं, क्योंकि पौधा न केवल हमें ऑक्सीजन देता है अपितु यह वृक्ष बन कर कई जीव-जन्तुओं को आश्रय भी देता है, वृक्ष पृथ्वी को नवजीवन देने का स्रोत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+