Bhopal News: पिता के दोस्त ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से की ज्यादती, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

Bhopal News: निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जहां पिता के दोस्त ने दोस्ती का फायदा उठाकर घर पर आना-जाना शुरू किया और नाबालिग को अपनी बातों में फंसा लिया।

इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उसे बाहर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।

In Nishatpura, fathers friend committed an incident with a minor on pretext of marriage

पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त है। थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पिता की दोस्ती नासिर नामक युवक से थी। कई बार दोनों साथ में काम करने के लिए भी जाते थे। दोस्ती होने के कारण नासिर का किशोरी के घर आना-जाना था। इसी वजह से किशोरी की नासिर से बात होने लगी।

इस दौरान दोनों की भी दोस्ती हो गई दोस्ती प्यार में बदल गई तो नासिर ने किशोरी को शादी का झांसा दिया उसने कहा कि वह जल्दी शादी करना चाहता है यह बात करने के लिए उसने किशोरी को घर के बाहर मिलने को कहा था। इसके बाद उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+