पूर्व CM कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों और जिला प्रभारियों को दी नसीहत, समय नहीं दिया तो हटा दिए जाओगे

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि आप से बेहतर तो बाल कांग्रेस काम कर रही है। उनमें ज्यादा उत्साह नजर आता है। कमलनाथ ने कहा कि यदि आपके पास पार्टी और संगठन के लिए समय नहीं

भोपाल,25 अगस्त। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि आप से बेहतर तो बाल कांग्रेस काम कर रही है। उनमें ज्यादा उत्साह नजर आता है। कमलनाथ की ये बात सुनकर सभी विधायक और जिला प्रभारी उनकी ओर देखने लगे। बैठक में कमलनाथ ने जिला प्रभारियों, सहप्रभारियों और जिला अध्यक्षों से स्पष्ट कहा कि यदि आपके पास पार्टी और संगठन के लिए समय नहीं है, तो अभी बता दो। ऐसे पदों पर हम दूसरे मेहनती लोगों को मौका देंगे। बैठक में कमलनाथ ने कहा कि 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल आने वाले नेताओं को जमीन पर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। कारों के काफिले से नहीं जमीन पर काम करने से जीत मिलेगी। अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में हवाबाजी के बजए जमीन पर काम करने से ही कामयाबी मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि संगठन के कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगला चुनाव कैसे जीतोगे। इसके कुछ देर बाद दो विधायक बैठक से बाहर निकल गए हालांकि जब जीतू पटवारी से मीटिंग में पीसीसी चीफ द्वारा फटकार ने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई फटका नहीं लगाई।

बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष

बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष

नगर निगम चुनाव और पंचायत में गड़बड़ी करने वाले और निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को हटाया जा सकता है। पीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 जिलों के जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है प्रदेश स्तर से जारी होने वाले संगठन के कामों में भी ढील बरतने वाले जिला अध्यक्षों को बदलकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा सकता है।

निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी ने की कांग्रेस की मदद : पूर्व मंत्री सचिन यादव

निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी ने की कांग्रेस की मदद : पूर्व मंत्री सचिन यादव

बैठक के बाद पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी के नेता ही अपनी पार्टी के फैसले से खुश नहीं है अभी जो पंचायत चुनाव और नगर निगम के चुनाव हुए हैं उसमें बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस की मदद की है। इसके पहले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को बीजेपी की अन्तर्कलह का फायदा मिला है।

विधायक मसूद ने कहा था कमल छाप कांग्रेसी, ऐसे लोगों पर भी होगी कार्रवाई

विधायक मसूद ने कहा था कमल छाप कांग्रेसी, ऐसे लोगों पर भी होगी कार्रवाई

नगर पालिका नगर परिषद और जनपद अध्यक्ष बनाने के लिए कई कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी को आ घोषित रूप से समर्थन दिया था। ऐसे नेताओं की पीसीसी को रिपोर्ट मिली है। पीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार जिन कांग्रेसी नेताओं की बीजेपी नेताओं से करीबियां बढ़ रही हैं। और वह भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल भी होते हैं ऐसे कांग्रेसी नेताओं को संगठन से बाहर किया जा सकता है। कांग्रेस कमेटी कार्यालय ने ऐसे नेताओं की जानकारी मांगी है। इसको लेकर अभी भोपाल में मध्य विधायक आरिफ मसूद ने सद्भावना कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कुछ कमल छाप कांग्रेसी बीजेपी के साथ मिलकर काम करते हैं ऐसे चिंटूओ को सुधारने की जरूरत है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज के कामों को बताया हवा हवाई

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज के कामों को बताया हवा हवाई

दरअसल मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर के जरिए निरीक्षण कर रहे हैं इसी को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज और उनके काम दोनों हवा हवाई हैं मुख्यमंत्री झूठी घोषणा करने के अलावा कुछ नहीं करते। हमने सरकार में रहते हो किसानों का कर्जा माफ किया था, लेकिन इनकी नीतियां किसानों का कर्जा बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+