CM शिवराज ने गरीबों के लिए की बड़ी घोषणा, कहा- स्ट्रीट वेंडर योजना में बिना ब्याज के दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

भोपाल में सीएम शिवराज ने जनता के साथ 'चाय पर चर्चा' की। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना नहीं है, जनता की जिंदगी बदलना है। आज से ही हमने नये सिरे से जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान प्रारंभ किया

भोपाल,19 जुलाई। राजधानी के नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय के जीतने के बाद और 85 वार्डों में से 58 वार्डों पर बीजेपी के पार्षद जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने भोपाल की जनता के साथ सीधा संवाद किया। 'चाय पर चर्चा' के कार्यक्रम में जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की जिंदगी बदलना है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की कई योजनाओं का जिक्र भी किया।

Recommended Video

    भोपाल में सीएम शिवराज ने 'चाय पर चर्चा' की
     पेयजल की व्यवस्था के लिए सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल की व्यवस्था के लिए सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में 'चाय पर चर्चा कार्यक्रम' में शहर की जनता से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से कहा कि आपने चुनाव से पहले मल्टी में पेयजल की व्यवस्था की मांग की थी, उसकी व्यवस्था अति शीघ्र करने के मैं निर्देश दे रहा हूं। मुझे पता चला कि क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों से नागरिक परेशान हैं, मैं पुलिस विभाग को निर्देश दे रहा हूं कि इन्हें पकड़ो, प्रकरण बनाओ और सही जगह पर पहुंचाओ। नागरिकों को सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है।

    बिना ब्याज के गरीबों को इस योजना में दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

    बिना ब्याज के गरीबों को इस योजना में दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

    सीएम ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर गरीब झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उसका पट्टा देकर भूखण्ड का मालिक बनाया जायेगा। स्ट्रीट वेंडर योजना में गरीबों को दस हजार रुपये की राशि बिना ब्याज के दी जायेगी, ताकि ये अपना काम धंधा करके परिवार का भरण-पोषण कर सकें। मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियों, आप खूब पढ़ो, कॉलेज में एडमिशन लेने पर अलग से 25 हजार रुपये दिये जायेंगे, ताकि आपकी पढ़ाई ढंग से हो सके। हर योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को मिले, मैं यह सुनिश्चित करूंगा।

    भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना नहीं है, जनता की जिंदगी बदलना है

    भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना नहीं है, जनता की जिंदगी बदलना है

    सीएम ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपकी जिंदगी बदलना हमारी और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। यह आभार सभा नहीं, विश्वास सभा है। आपने चुनाव में जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे खण्डित नहीं होने दूंगा। योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा और विकास के सभी काम होंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना नहीं है, जनता की जिंदगी बदलना है। आज से ही हमने नये सिरे से जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान प्रारंभ किया है। यहां लोगों ने जो समस्याएं बताई है, उसके तत्काल समाधान के निर्देश दिये हैं।

    खलघाट की घटना पर बोले सीएम शिवराज

    खलघाट की घटना पर बोले सीएम शिवराज

    खलघाट में हुई भीषण बस दुर्घटना में शोकाकुल परिजनों के साथ मैं और पूरी सरकार साथ खड़ी है। मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जायेगी।शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं।

    ये भी पढ़ें : भाजपा की साधारण कार्यकर्ता मालती राय बनी भोपाल की महापौर, CM शिवराज ने मिलकर दी बधाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+