Bhopal News: 5 हजार से अधिक परिवार BPL वाले, लेकिन नहीं ले रहे पिछले 6 महीने से राशन, जानिए क्या है मामला
राजधानी भोपाल में करीब 5200 परिवार ऐसे जिनके नाम पर कार्ड बना है, लेकिन यह राशन नहीं ले रहे हैं। पोर्टल में हर महीने उनके नाम का राशन बच रहा है, ऐसे में अब जिला खाद आपूर्ति नियंत्रक ने इन परिवारों को आखिरी मौका और दिया है।
यदि इन हितग्राहियों ने 31 अगस्त तक पहले तक राशन प्राप्त नहीं किया तो अगले महा यानी सितंबर महीने से इन सभी परिवारों के राशन कार्ड को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। इस कारण इन कार्ड धारकों को एक अंतिम मौका जिला प्रशासन ने दिया है।

हितग्राहियों को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंच रहे
बढ़ाई जा रहा है कि भोपाल जिले में एनएफएसए अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों में से बीते छह माह से निरंतर राशन प्राप्त न करने वाले 5201 हितग्राहियों की सूची जिला खाद आपूर्ति विभाग को मिली है।
इन परिवारों द्वारा विगत 6 माह से राशन प्राप्त नहीं किया है इन परिवारों की नाम बार सूची संबंधित दुकानों पर रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर चस्पा भी कराई गई है। साथी उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा राशन प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राहियों को सूचित भी किया जा रहा है। इसके बाद भी यह परिजन राशन लेने नहीं पहुंच रहे है। इस कारण जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ एक्शन लेने का निर्णय लिया है।
5200 परिवार नहीं ले रहा है राशन
इस मामले पर जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल मीना मालाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की विभिन्न राशन दुकानों में करीब 5200 परिवार ऐसे मिले, जो 6 महीने से राशन नहीं ले रहे हैं ऐसे में इन हितग्राहियों को अंतिम मौका दिया गया है यदि इस महीने यानी 31 अगस्त तक इन्होंने राशन नहीं लिया तो अगले माह से पोर्टल से इनका नाम हटा दिया जाएगा इस संबंध में लगातार दुकानदार इन परिवारों से संपर्क कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications