Bhopal News: शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया शारीरिक शोषण
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में एक परीक्षित युवक ने विवाहित महिला और उसके पति के बीच के मनमुटाव का फायदा उठाते हुए महिला से नजदीकी संबंध बना लिए। उसने शादी का झांसा देकर महिला को उसके पति से अलग करवाया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। पिछले दिनों जब उसे महिला के गर्भवती होने की बात पता चली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय महिला रिलायंस थाना क्षेत्र की बस्ती में रहती है इसी इलाके में राजेश पटेल नाम का युवक रहता है। इस दौरान महिला का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था परिवार की बातें महिला राज्य से शेयर करने लगी। दोनों के बीच जब नजदीकी संबंध हो गए तो जून 2014 में राजेश महिला को घूमने के बहाने को होटल में लेकर गया, जहां पर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

ज्यादती करने के बाद उसने महिला से कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे। दोनों के अलग होते हुए महिला से शादी कर लेगा। दोनों के बीच संबंधों की बात जब महिला के पति को पता चली तो, उसने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद महिला राजेश के साथ लिविंग रिलेशन में रहने लगी। पिछले दिनों महिला को पता चला कि वह गर्भवती है। उसने राजेश से शादी करने के लिए दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला गुरुवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications