Bhopal News: मैंने ऐसा कहा ही नहीं कि मैं सब छोड़ कर गांव चली जाऊंगी, पूर्व सीएम उमा भारती का बयान
MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उमा भारती ने अपने वक्तव्य को लेकर कहा कि मैंने ऐसा कहा ही नहीं है कि मैं सब छोड़ करके गांव चली जाऊंगी।
उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि परसों मेरे साथ कार सेवा में एवं राम रोटी यात्रा में अयोध्या साथ जाने वाले भोपाल के कुछ सीमित लोगों के साथ अयोध्या के संस्मरण साझा करने एवं जलपान का मैने आमंत्रण दिया था। मैं अपने भोपाल शहर के प्रिंट एवं टेली मीडिया को घर का समझती हूं तो उन्हें भी बुला लिया।

उमा ने कहा कि आप सब लोग मेरा डेढ़ घंटे का वीडियो देख लीजिए मैंने ऐसा कहा ही नहीं है कि मैं सब छोड़ करके गांव चली जाऊंगी। कुछ समाचार पत्रों में ऐसा छप जाने से भ्रम उत्पन्न हुआ, मैं और मेरे ऑफिस के लोग सफाई दे दे कर परेशान हैं। मेरी बात को ध्यान से सुना करो, ऐसा मत किया करो।
क्या कहा था पहले
बता दे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमा भारती ने अपने भोपाल आवास पर समर्थकों से मिलकर इसे अपनी 'अंतिम मुलाकात' बताया था। भावुक होकर उन्होंने कहा था कि 'ये मेरी अंतिम विदाई है'। उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह 17 से लेकर 22 जनवरी तक अयोध्या में रहेंगी, और इसके बाद अपने गांव लौट जाएंगी, फिर वहीं रहेंगी।
इस दौरान, उमा भारती ने राम मंदिर आंदोलन के समय को भी याद किया। राम मंदिर उद्घाटन से पहले उमा भारती ने 1992 में हुए राम मंदिर आंदोलन को याद किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि के साथ-साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुद्दे को भी उठाया था। वहीं, कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हें भुला दिया है। साथ ही, लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर कहा कि उन्होंने राम मंदिर के लिए मरने तक की इच्छा जताई थी। देवराह बाबा ने कहा था कि विवादित ढांचे की एक एक ईंट लोग अपने साथ लेकर जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर उमा भारती ने कांग्रेस पर भड़कीं। उन्होंने कहा कि अगर देश में रामराज्य लाना है, तो सबको साथ आना होगा, यह राजनीति का विषय नहीं। उमा भारती ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का न्योता ठुकराने के कांग्रेस के फैसले को 'अशोभनीय' बताया और कहा कि राहुल गांधी को अगर अपनी यात्रा शुरू ही करनी थी तो अयोध्या से या फिर पाक अधिकृत कश्मीर से करते।












Click it and Unblock the Notifications