IAS हूं, 2 मिनट में ठीक कर दूंगा ऐसा घमंड न हो, सिविल सर्विस डे पर CM शिवराज का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिविल सर्विस डे का अर्थ ही है कि हम लोग जनता की सेवा के लिए हैं। हम लोक सेवक हैं, हमारा मूल काम ही देश और समाज की सेवा करना है।

I am IAS, I will fix it in 2 minutes, do not be so proud, CM Shivraj big statement on Civil Services Day

Civil Services Day: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने कई अफसरों को देखा है कि वह कहते हैं कि IAS हूं, 2 मिनट में सही कर दूंगा। इस तरह का घमंड ना किसी आईएएस (IAS) आईपीएस (IPS) या आईएफएस (IFS) अफसर के लिए ठीक नहीं है। हम जनसेवक हैं हमें घमंड नहीं होना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री को घमंड आ जाए तो, जनसेवा कैसे होगी? हमें अहंकार शून्य रखना चाहिए, आखिर घमंड किस बात का।

राजधानी भोपाल की प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विस डे पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) ने कहा कि अफसरों को कई बार अच्छा करने के बाद भी सराहना नहीं मिलती। राजनीतिक दृष्टि और मीडिया की दृष्टि उन्हें उत्साहित नहीं करती, लेकिन हमें धैर्य पूर्वक रास्ता निकालना चाहिए। उत्साह में कमी ना हो क्योंकि उसका काम होगा तो परिणाम सही नहीं आएंगे।

एक अफसर चाह ले तो अपना जिला और डिपार्टमेंट बदल दें: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि एक अफसर चाह ले तो अपना जिला और डिपार्टमेंट बदल सकता है। सही दिशा में हम बदलकर दिखा दें तो यह हमारे जीवन की प्रासंगिकता है। हम ध्यान जनकल्याण में केंद्रित करें। हमारे कई अधिकारी ऐसे हैं जो दिन और रात परिश्रम करते हैं। मैं खुद साक्षी हूं कई वर्षों से काम करते हुए उनको देखा है। आज पीएम उत्कृष्टता पुरस्‍कार हमारे राज्‍य के दो अफसरों को मिल रहे हैं मैं उन्‍हें बहुत बधाई देता हूं।

सिविल सर्विस डे पर प्रदेश के अफसरों की धूम

बता दे सिविल सर्विस डे पर दिल्ली से भोपाल तक अफसरों की उपलब्धियों की धूम रही। जहां एक ओर दिल्ली में प्रदेश के अफसरों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर अमेरिका में पढ़ने गए IAS निशांत वरवड़े ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन में से एक बोस्टन के 127 वें संकरण में भाग लिया। और इसे विश्व गुरु भारत के संदेश के साथ पूरा किया।

सक्सेसफुल होना इंपॉर्टेंट पर जॉयफुल होना अनिवार्य है: सीएस बैंस

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि सक्सेसफुल होना इंपॉर्टेंट है पर जॉयफुल होना अनिवार्य है। इसलिए प्रदेश के अधिकारी इसे ध्यान में रखकर काम करें। सिविल सर्विस डे पर मुख्य अतिथि मोहनदास पाई और सीएस शिवराज सिंह चौहान के बीच बैंस ने प्रदेश की अफसरशाही की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कोई चुनौती या जोखिम नहीं, जिसके आने पर हमारी प्रशासनिक व्यवस्था ने डटकर मुकाबला नहीं किया और हमने सफलता नहीं पाई है।

अनुराग जैन भाव्या मित्तल हुए पुरस्कृत

सिविल सर्विस डे पर आज मध्य प्रदेश के 2 आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति में हुए कामों के लिए बतौर टीम लीडर अनुराग जैन को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड दिया जा रहा है। वही जल जीवन मिशन में हर घर तक पानी पहुंचाने वाले पहले जिले बुरहानपुर जिले की वर्तमान कलेक्टर भव्या मित्तल को भी सम्मानित किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति में हुए उत्कृष्ट और समयबद्ध कामों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से चयनित टीम लीडर के रूप में काम करने वाले अनुराग जैन को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

वहीं जल जीवन मिशन में देशभर में अव्वल रहने वाले बुरहानपुर जिले को इस काम के लिए पुरस्कृत किया गया है। बता दे बुरहानपुर की मौजूदा कलेक्टर भाव्या मित्तल ने यह सम्मान लिया है, जबकि यह काम पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह अढाइच के कार्यकाल में किया गया था। सरकार दोनों को बुलाने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर केवल मौजूदा कलेक्टर को ही इसके लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने पुरस्कार हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+