हैवानियत: बिस्तर गीला करने पर केयरटेकर ने 5 साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट जलाया
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक सरकारी आश्रम (सेल्टर होम) के केयर टेकर ने महज 5 साल की एक बच्ची का प्राइवेट पार्ट इसलिए जला दिया क्योंकि उसने बिस्तर गीला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और केयरटेकर को गिरफ्तार कर मामले की तह तक जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक महिला ने अपनी बच्ची से हुए बर्बर बर्ताव की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। शिकायत के बाद पड़ताल के लिए तीन सदस्यों की कमेटी मंगलवार सुबह आश्रम गई थी।
इस कमेटी में महिला व बाल कल्याण से जुड़े लोग थे। बहरहाल, पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरी जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेल्टर होम के लोगों ने पूछताछ में बताया कि उस मासूम बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रात में बिस्तर गीला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications