Mp Honey Trap में सबसे बड़ा खुलासा, आरोपी महिला का पति बोला-मेरी पत्नी के मंत्रियों से संबंध, लेकिन...

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल ला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप केस को उजागर हुए आधा महीना बीत चुका है, मगर नित नए खुलासे होने का सिलसिला अभी भी जारी है।
अब तक तो हनी ट्रैप मामले में पकड़ीं गईं पांचों महिलाओं से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे थे, मगर अब एक आरोपी महिला पति ने अपनी पत्नी के हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंधों को स्वीकार कर चर्चा गर्म कर दी है।

कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया

कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर से गिरफ्तार एक आरोपी महिला के पति ने न्यूज 18 से बातचीत में स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी के एमपी के कई हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंध थे। लेकिन हमने कभी इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी इसका फायदा उठाया।

पांचों महिला आरोपी जेल में

पांचों महिला आरोपी जेल में

साथ ही महिला के पति ने हनी ट्रैप मध्य प्रदेश केस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर में उसकी पत्नी का नाम नहीं है। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को फंसाया है। बता दें कि उक्त शख्स की पत्नी को 18 सितम्बर की शाम को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह गिरोह की चार अन्य महिला आरोपियों के साथ 14 अक्टूबर 2019 तक के लिए इंदौर जिला जेल में बंद है।

पड़ोसी से बरामद किए थे 14 लाख

पड़ोसी से बरामद किए थे 14 लाख

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक आरोपी महिला के पति ने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए उसे बेकसूर बताया है। उसने कहा कि मिनाल रेसीडेंसी स्थित आरोपी महिला के घर से नहीं, बल्कि 14 लाख रुपये पड़ोसी से बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपी महिला के पति और बेटे के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जप्त की थीं, लेकिन पुलिस ने पति, बेटे और तीन पड़ोसियों को छोड़ दिया।

पत्नी ने नहीं दिलवाया कोई टेंडर

पत्नी ने नहीं दिलवाया कोई टेंडर

आरोपी महिला के पति ने यह भी कहा कि न उसका कोई एनजीओ है और ना ही पत्नी ने उसे कोई टेंडर दिलवाया। मिनाल में रहने वाली महिला ने उसकी पत्नी का नाम लिया और उसी आधार पर मेरी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिवेरा टाउन में रहने वाली महिला से भी हमारा कोई परिचय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+