मध्य प्रदेश भाजपा में दिखी गुटबाजी, ब्राह्मणों के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे गृहमंत्री मिश्रा

मध्य प्रदेश बीजेपी में एक बार फिर अन्तकर्लह खुलकर सामने आई है। परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे गृहमंत्री मिश्रा और विधायक रामेश्वर शर्मा।

भोपाल,4 मई। 2023 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए विगत दिवस परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा ने ब्राह्मण वर्ग को साधने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने भोपाल के पूर्व महापौर व ब्राह्मण समाज के नेता आलोक शर्मा की मांगों को तत्काल मान लिया। मंदिर के पुजारियों का मानदेय 5 हजार रूपये कर दिया। लेकिन भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में भाजपा में गुटबाजी देखने को मिली। दरअसल भाजपा सरकार में ब्राह्मण वर्ग के सबसे बड़े कुछ चेहरे नजर नहीं आए। सबसे पहला नाम है, प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का है। जिनका पूरा ही स्टाफ ही ब्राह्मणों से भरा पड़ा है। लेकिन कल के प्रोग्राम में गृहमंत्री नजर नहीं आए। दूसरा नाम है स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा का जो कि लगातार हिंदुओं के पक्ष में बयान बाजी करते रहते हैं। भगवान परशुराम जयंती की 21 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण में इन दो प्रमुख चेहरों का दिखाई न देना प्रदेश भाजपा में एक बहुत बड़ी गुटबाजी की ओर इशारा करता है!

 ब्राह्मणों के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे गृहमंत्री मिश्रा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा कैबिनेट मंत्री गोपाल और भार्गव भूपेंद्र सिंह मौजूद थे। इतना ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस के ब्राह्मण सुरेश पचौरी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। और विधायक पीसी शर्मा को विशेष अतिथि के रुप में बुलाया गया था। लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यक्रम में ना होने पर सियासी गलियारों में इन दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।

बता दें ब्राह्मण समाज की मांग पर कमलनाथ सरकार ने भव्य परशुराम प्रतिमा के लिए राशि आवंटित की थी। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से मूर्ति का अनावरण नहीं हो पाया था। ऐसे में इस साल महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में अष्टधातु से बनी भगवान परशुराम जी की ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

जानकारों ने बताई ये वजह

सूत्रों के मुताबिक जानकार बताते हैं कि दोनों नेताओं का नाम 2 वजहों से हटाया गया। गृहमंत्री को कार्यक्रम से आउट करने का कारण कुर्ता कांड का वीडियो वायरल होना है। दरअसल बीते दिनों अमित शाह के कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम के भाषण के दौरान सम्मान में खड़े एक मंत्री को कुर्ता खींचकर बैठा दिया था। वही हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व महापौर आलोक शर्मा के बीच उनका पुराना विवाद है। जिसके चलते विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+