MP : खुद की गलती पर युवक से भिड़ गई युवती, बीच सड़क किया हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल
भोपाल के नरेला इलाके में लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। रॉन्ग साइड से आ रही लड़कियों ने पहले तो युवक को टक्कर मार दी और उसके बाद बाइक सवार युवक से झगड़ा करने लगी।
भोपाल, 6 सितंबर। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है रॉन्ग साइड से आ रही लड़कियों ने पहले तो युवक को टक्कर मार दी और उसके बाद बाइक सवार युवक से झगड़ा करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने जब ये पूरा मामला देखा तो, लोग बाइक सवार युवक के पक्ष में आ गए और युवती को समझाइश देने लगे कि गलती उनकी नहीं तुम्हारी, लेकिन युवती अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं हुई और जो समझाइश देने आए उन्हीं लोगों से झगड़ा करने लगी। इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे युवक से लड़किया जमकर झगड़ा करने लगी। वीडियो में दोनों लड़कियां गाली देते हुई नजर आई। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को भी वहां बुला लिया। कई देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा राजधानी की सड़कों पर चलता रहा। जिसका वीडियो सामने आया हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

भोपाल के नरेला, निजामुद्दीन कॉलोनी के पास का है ये वीडियो
जानकारी के अनुसार यह लड़कियां राजधानी के नरेला निजामुद्दीन कॉलोनी के पास बने पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर रॉन्ग साइड से आ रही थीं। उसी दौरान एक शख्स की गाड़ी पर टक्कर मार दी और फिर उससे झगड़ा शुरू कर दिया था। जब वहां मौजूद लोगों ने युवती को गलत बताया तो युवती अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुई और दूसरे युवक से भी झगड़ पड़ी। हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा और फिर शांत हो गया। हालांकि इस मामले में अयोध्या नगर थाना पुलिस का किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं रहा।

बाइक पर यूट्यूब लिखा दे भड़की लड़की
वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया कि यह वीडियो 28 अगस्त का है।दोनों युक्तियां रॉन्ग साइड जा रही थी। तभी उनकी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान में बीच-बचाव करने पहुंचा। मैंने बताया भी की गलती उन लड़कियों की है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थी। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन मैंने अपनी सेफ्टी के लिए अपने दोस्त के सहयोग से वीडियो बना लिया। मेरी बाइक पर यूट्यूब लिखा था जिसको देखकर लड़की भड़क गई और उसने मुझे कहा- चला अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो चला। देखती हूं कितने पैसे कमा लेगा।

कार टकराने के विवाद में महिला प्रोफ़ेसर बेटे से मारपीट
शाहपुरा के शिवाय मार्केट में दो कारों में मामूली टक्कर के बाद महिला प्रोफ़ेसर और कार सवार युवकों में विवाद हो गया पहले महिला और युवकों के बीच राजीनामा हो गया। बाद में आरोपित कार चालक का एक अन्य साथी आया और महिला प्रोफेसर व उनके बेटे से बहस बाजी करने लगा पीड़िता ने विरोध किया तो, तीनों ने मिलकर उनके साथ में हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मामूली टक्कर ने खड़ा कर दिया बड़ा विवाद
शाहपुरा थाना के एसआई नवीन पांडे ने बताया कि ज्योति शर्मा कोलार में रहती है वह एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं रविवार शाम करीब 5:15 वाहन से शिवाय मार्केट से गुजर रही थी। तभी उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर मामूली थी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस बाजी होने लगी। हालांकि बाद में दोनों के बीच राजीनामा भी हो गया। इस समय तक कार में दो युवक सवार थे। तभी उनका तीसरा साथी भी मौके पर आ गया। उसने महिला प्रोफेसर को ही उल्टा दोषी ठहराते हुए बुरा भला बोलना शुरु कर दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मामले में जानकारी। लगते ही 100 डायल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित भाग चुके थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है का नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : गरीब मजदूर की बेटी हिती चौकसे के इलाज के लिए आगे आए CM शिवराज, लिवर ट्रांसप्लांट...












Click it and Unblock the Notifications