गालीबाज लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, भोपाल में छेड़छाड़ के आरोप में युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने देर रात एक लड़की का हाईवोस्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूरी घटना देर रात की है। यहां लड़की ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे थप्पड़ और लातों की बारिश कर दी।
भोपाल, 8 सितंबर। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने देर रात एक लड़की का हाईवोस्टेज ड्रामा देखने को मिला। लड़की ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थप्पड़ और लातों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं लड़की ने युवक को भद्दी भद्दी गालियां भी दीं। वहीं, युवक का कहना था कि जेब से मोबाइल निकालते समय लड़की को धक्का लग गया था, इस पर ही लड़की उसे बुरी तरह पीटने लगी। वहीं, इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है, अभी तक कोई भी शख्स थाने में शिकायत करने नहीं पहुंचा है।
Recommended Video

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं तो होती ही रहती हैं, लेकिन कभी कभी लड़कियां इस पर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देती हैं। कुछ लड़कियां छेड़छाड़ की घटनाओं को चुपचाप बर्दाश्त कर जाती हैं, तो कुछ लड़कियां महिला हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां मौके पर ही छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को पीटने लगती हैं। इस मामले में लड़की ने छेड़छाड़ करने वाले लड़के पर थप्पड़ व लातों की बरसात कर दी। साथ ही लड़की ने लड़के को गंदी गंदी गालियां भी दी।
गाली देना अपराध, जानें कितनी मिलती है सजा
अक्सर झगड़े हो जाने पर लोग एक दूसरे को गाली देने लगते हैं। बता दें गलती किसी की भी हो, लेकिन भारतीय दंड संहिता के साथ से गाली बकने पर आप को सजा मिल सकती है। बता दे किसी प्रकार की भी गाली देने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 504 के अंतर्गत दिए डंडे नहीं है इसके तहत संबंधित व्यक्ति पर अपराध साबित हो जाने पर यानी कि दोषी सिद्ध हो जाने पर 2 वर्ष तक का कारावास अथवा जुर्माने की सजा हो सकती है। कभी कभी गंभीर मामलों में दोनों ही दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications