Hamidia Hospital : 1 सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन ने छोड़ी नौकरी, काटजू में शुरू होगी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी
भोपाल की हमीदिया अस्पताल में प्रबंधन के मिसमैनेजमेंट के चलते एक सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन ने नौकरी छोड़ दी। बताया जा रहा कि 3 और डॉक्टर भी नौकरी छोड़ने की तैयारी में हैं।

हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों का अस्पताल से मोहभंग होने लगा है। इसकी वजह सुपर स्पेशलिटी के सर्जन को ऑपरेशन करने के लिए ओटी ही नहीं दिए जा रही है। जिसके कारण राजधानी और आसपास के शहरों से आ रहे मरीज परेशान है अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैया से नाराज होकर नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट से स्पेशलिस्ट सर्जन डॉक्टर चैतन्य कुलकर्णी नौकरी छोड़ कर चले गए। जबकि अभी तीन और स्पेशलिस्ट सर्जन छोड़ने की तैयारी में हैं।
हमीदिया अस्पताल के नए भवन बनाने में करोड़ों के खर्च करने के बाद भी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है वेटिंग होने से कई मरीज तो प्राइवेट अस्पतालों में जाकर इलाज कराने के लिए मजबूर है जबकि नई बिल्डिंग में ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार है, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सका है। सूत्रों की माने तो बिना सर्जरी के कई मरीजों को लौटाया जा चुका है। सबसे ज्यादा परेशान प्लास्टिक सर्जरी यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में आने वाले मरीज है। हालत यह है कि मरीजों को दो से तीन हफ्तों तक भर्ती करके रखा जा रहा है या बिना ऑपरेशन लौटाया जा रहा है।
रोज 5-6 चाहिए,लेकिन एक भी नहीं मिलती
स्पेशल सर्जेंस की माने तो राजधानी समेत दूसरे शहरों से भी हर रोज गंभीर मरीज सर्जरी के लिए आते हैं 1 दिन में 10 से 12 मरीजों को सर्जरी की जरूरत होती है ऐसे में रोज 4 से 5 ओटी सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन को चाहिए, लेकिन एक भी रोटी नहीं दी जा रही है।
काटजू में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी
काटजू अस्पताल में आने वाले मरीज की सोनोग्राफी जांच अस्पताल में ही होगी। अस्पताल के सुचारु रुप से चालू होने के बाद व्यवस्थाएं सुधर रही हैं। अस्पताल में तीन सोनोग्राफी मशीनें है। बता दे काटजू व जेपी अस्पताल के बीच अनुबंध है, जिसके हिसाब से दोनों अस्पताल एक दूसरे की मदद करेंगे। इसी के तहत वर्तमान में मेडिसिंस विशेषज्ञ लिए जेपी अस्पताल के दो डॉक्टरों को काटजू की ऑन कॉल ड्यूटी दी गई है।
काजू अस्पताल के अधीक्षक पीके सिंह ने बताया कि तीन में से दो ओटी में कुछ कमियां थी, जिन्हें सुधारा गया है। एक-दो दिन में पहला कल्चर टेस्ट भेज दिया जाएगा। इसके अलावा हमारे पास डॉक्टर पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ पूरा है।












Click it and Unblock the Notifications