Bhopal News: बयान देकर दादी चली गई झांसी, पोता और बहू पहुंच गए जेल, आरोपी पति-पत्नी नहीं देते थे खाना
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस में एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल 75 वर्षीय बुजुर्ग अम्मा के साथ पोते और उसकी पत्नी का मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पोता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। अब जानकारी सामने आई है कि पुलिस में दोनों को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पोते और उसकी पत्नी की प्रताड़ना और मारपीट से बूढ़ी दादी का एक दांत भी टूट गया था। गुरुवार को दादी मां भोपाल पहुंची और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराएं। बयान में उन्होंने पुलिस को बताया कि जेवर और नगदी के लिए पोते और उसकी पत्नी द्वारा लगातार उनके साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने मारपीट के प्रकरण आईपीसी की धारा 325 में इजाफा किया है। उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
जहांगीराबाद थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने वन इंडिया को बताया कि ग्राम राजापुर थाना रक्सा झांसी की रहने वाली 75 वर्षीय 32 बाई सेन के साथ उनके पोते और दीपक सेन और उसकी पत्नी पूजा द्वारा अत्याचार और मारपीट की जा रही थी।
गुरुवार को बत्ती बाई ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कारण जिसमें उन्होंने बताया कि पोते और बहू धाराओं ने खाना नहीं दिया जाता था जेवर और नगदी हड़पने के लिए उनके साथ मारपीट की जाती थी। मारपीट में उनका एक दांत भी टूट गया था। बत्ती बाई अपने बयान दर्ज करने के बाद झांसी लौट गई है। आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है












Click it and Unblock the Notifications