Bhopal News: भेल अधिकारी से महिला ने बनाए संबंध, फिर हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठ लिए डेढ़ लाख रुपये

राजधानी भोपाल में भेल के एक अधिकारी को हनी ट्रैप गिरोह ने दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति के अपराध में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक ऐंठ लिए।

Govindpura, woman had relationship with a BHEL officer, then trapped in honey trap took 1.5 lakh

राजधानी भोपाल में बेल अधिकारी से 1 महीने पहले एक महिला ने संबंध बनाएं। इसके बाद हनीट्रैप में फंसाकर उससे डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। गिरोह ने भेल अधिकारी को दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति के अपराध में फंसाने की धमकी दी थी। इसलिए फरियादी ने उन्हें पैसे दे दिए थे। लेकिन आरोपी इसके बाद भी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

क्या है पूरा हनी ट्रैप का मामला

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि सेंथिलकुमार 41 साल के हैं और भेल क्षेत्र में रहते हैं। वे BHEL में आर्टिजन के पद पर कार्यरत है। महीने भर पहले उनका एक महिला से संपर्क हुआ फिर उसी महिला से उनकी करीबी की दोस्ती हो गई। 15 अप्रैल को गिरोह की महिला फिर से फरियादी के घर आई और इस बार वह अपने साथ एक अन्य महिला को भी साथ लाई। दोनों महिलाएं फरियादी के साथ एक कमरे में मौजूद थी।

इस बीच दो लोगों ने फरियादी के मकान का दरवाजा बाहर से खटखटाया, जब फरियादी ने गेट खोला तो, एक युवक पुलिस की वर्दी में और दूसरा सामान्य कपड़ों में उनके घर में घुस गया। एक कागज का टुकड़ा दिखाते हुए घर की तलाशी लेने का दबाव बनाने लगा। दूसरा आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहने लगा कि आपके घर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हम दोनों को टीम बनाकर भेजा है।

महिलाओं को देखकर शुरू किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप गिरोह के पुरुष आरोपी जब फरियादी के बेडरूम में पहुंचे तो दोनों महिलाएं अर्धनग्न स्थिति में मिली। इसके बाद दोनों फरियादी को दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति कराने के आरोप लगाते हुए आपराधिक मामलों में जेल भेजने की धमकी देने लगे। महिलाएं भी नकली पुलिस कर्मियों के साथ मिल गई और पुलिस व जेल के चक्कर से बचने के लिए पैसे देने का दबाव बनाने लगी। पैसा नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद फरियादी ने कुछ पैसे घर से दे दिए।

10 दिन बाद कराई FIR

घटना करीब 10 दिन पुरानी है 15 अप्रैल को फरियादी के साथ हनीट्रैप की घटना हुई थी। इसके बाद वे 10 दिन तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा। कल फिर से हनीट्रैप गिरोह के लोगों ने पैसे के लिए अड़ीबाजी शुरू कर दी। इसके बाद फरियादी ने गोविंदपुरा थाने पहुंचकर ब्लैकमेल अड़ीबाजी करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिसकर्मी बने आरोपी की पहचान छोला थाना क्षेत्र के पुराने बदमाश के रूप में हुई है एडीसीपी भदौरिया ने बताया कि चारों आरोपी ट्रेस हो गए हैं। टीमें दबिश दे रही हैं जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+