Bhopal News: वल्लभ भवन के सामने सरकार बेच रही ₹25 किलो प्याज, खरीदने के लिए लोगों की लगी लंबी कतार
Bhopal onion News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्याज महंगी होने से राजनीति गरमा गई है। विपक्ष प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं इसी बीच प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार अब खुद शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पिकअप वाहन लगाकर ₹25 किलो में प्याज बेच रही है। भारत सरकार के उपक्रम नेफेड ने सोमवार को वल्लभ भवन के सामने प्याज बेचना शुरू कर दिया।
प्याज खरीदने के लिए लोगों का भीड़ जमा हो गई। आलम यह था कि देर रात तक प्याज खरीदने लोगों की कटारे लगी रही। अफसर ने बताया कि एक व्यक्ति को अभी 2 किलो प्याज दी जा रही है। वृंदावन नगर कॉलोनी, अयोध्या नगर, हाट बाजार, मिनाल रेसीडेंसी, पिपलानी मार्केट, गांधी मार्केट, भेल मार्केट में भी वैनों के जरिए प्याज बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कश्मीरी सेव के बराबर पहुंचे प्याज के दाम
राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्याज और सेव लगभग बराबर दाम में बिक रहे हैं। थोक मंडी में कश्मीरी सेव ₹80 किलो तो खुदरा बाजार में प्याज भी ₹80 किलो बिक रही है। माना जा रहा है की दिवाली तक से और सस्ता हो जाएगा, जबकि प्याज की कीमतें और चढ़ने की संभावना है।
क्यों बढ़े प्याज के दाम
बता दे इस साल सीजन में बेमौसम बारिश, ओला से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की फसल पर बुरा असर पड़ा है। किसानों ने फसल खराब होने की आशंका में पूरा प्याज मंडी में उतार दिया। सीजन में आए ज्यादा से ज्यादा प्याज को विभिन्न हिस्सों में भेज दिया गया। मध्यप्रदेश से प्याज बांग्लादेश तक गई। इससे स्टॉक खाली हो गया।
आम आदमी के लिए सरकार कर रही सस्ते का इंतजाम
थोक और खुदरा दोनों बाजारों में सरकार बफर स्टॉक के जरिए प्याज को मार्केट में उतार रही है। अगस्त के मध्य से 22 राज्यों में लगभग 1.7 लाख टन प्याज भेजी गई है इसे एनसीसीएफ और नेफेड की बिक्री केंद्रों पर ₹25 किलो की रियाती दरों पर बेचा जा रहा है।
ऐसे बड़े प्याज के भाव
- 1 अक्टूबर को प्याज ₹20 किलो
- 10 अक्टूबर को ₹40 किलो
- 20 अक्टूबर को ₹60 किलो
- और अब 29 अक्टूबर को ₹80 किलो पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications