Bhopal News: SDM निशा बांगरे के इस्तीफे को सरकार ने किया अमान्य, GAD ने नोटिस जारी कर जांच का दिया हवाला
SDM Nisha Bangre News: मध्य प्रदेश की चर्चित SDM निशा बांगरे का इस साल विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह जाएगा। दरअसल, बंगड़ी के इस्तीफा पर सामान्य प्रशासन विभाग में रोक लगा दी। विभाग द्वारा इस्तीफा अस्वीकार कर दिया गया है। निशा बांगरे के कांग्रेस के टिकट पर बैतूल से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं चल रही थी।
बता दे पूर्व एसडीएम निशा बांगरे ने इस्तीफा देने के बाद PCC चीफ कमलनाथ से मुलाकात की थी। तभी से उनके बैतूल की आमला सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थी। हालांकि बांगरी ने इस मुलाकात को गैर राजनीतिक बताया था।

छतरपुर में एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर के पद पर रही निशा बांगरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी किया था निशा बांगरे ने भोपाल से छतरपुर ट्रांसफर के बावजूद भोपाल के सरकारी आवास पर कब्जा किया हुआ था। विभाग का कहना था कि स्थानांतरण के बावजूद निशा बांगरे ने भोपाल के सरकारी आवास खाली नहीं किया। उन्हें कई बार नोटिस दिए गए लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके पहले 22 जून को बांगरे छुट्टी नहीं मिलने के कारण 22 जून को एसडीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे और सरकार एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, निशा भांगरे पहले इस्तीफा देकर सरकार पर कई आरोप लगा चुकी है। बता दे निशा बांगरी ने धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छुट्टी नहीं दी गई जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन GAD ने निशा बांगरे के इस्तीफा को अमान्य घोषित कर दिया है। विभाग ने निशा बांगरे पर शासन के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications