Betul News: नवरात्र में जन्म लेने वाली बेटियों को भेंट किए सोने-चांदी के लाकेट, पूजन कर चुन्नी भी उड़ाई गई

Betul daughters News: मध्य प्रदेश के बैतूल में नवरात्र के पावन पर्व पर जिला महिला कलार समाज व ताप्ती आनंद क्लब द्वारा जिला चिकित्सालय में रविवार अभिनव आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवरात्र की अष्टमी तक जन्म लेने वाली बेटियों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी दुर्गा के रूपों की सोने व चाँदी से बने प्रतिमा स्वरूप के लाकेट भेंट कर पूजन कर चुन्नी भेंट की गई।

इस अवसर पर नारी शक्ति प्रतीक माताओं को सम्मानित किया गया। आज भी समाज मे बेटों व बेटियों के बीच भेद किया जाता है। बेटों के जन्म पर तो मिठाई बांटी जाती है परंतु बेटियों के जन्म पर पूरा परिवार मुह बनाता नजर आता है। जबकि नवरात्र में जन्म लेने वाली बेटियों को साक्षात देवियों का स्वरूप माना जाता है।

Gold and silver lockets presented to daughters born during Navratri in Betul

कन्या के जन्म पर परिवार को उत्सव जैसा अनुभव कराने कन्या के प्रति समाज में सकारात्मक भाव लाने यह कार्यक्रम किया गया। कन्या को लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है उनके जन्म पर परिवार को धन संपदा,वैभव माता दुर्गा का आशीर्वाद मिला है इसी का अनुभव कराने यह आयोजन किया गया है।

Gold and silver lockets presented to daughters born during Navratri in Betul

बिंदु मालवीय व शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि मां का गुरूर और पिता का सम्मान होती हैं बेटियां। माता लक्ष्मी का वरदान होती हैं बेटियां। नन्हें कदमों से उनके घर की आभा बढ़ जाती है। जिस घर में न हों बेटियां वहां वीरानगी छा जाती है। ये बेटियां ही तो हैं, जो जीवन का आधार हैं। यही वजह है कि बिना बेटियों के इंसान के अस्तित्व की कल्पना मुमकिन नहीं है। मां, बहन और पत्नी के रूप में यह अपनी सभी खुशियों का बलिदान देने से भी नहीं चूकतीं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि इन्हें वाजिब आदर, सम्मान और प्रेम दें आज बेटों की चाह रखने वाले नवरात्र में कन्या पूजन के लिये बेटीयो को ढूंढते रहते है इस अवसर पर श्रीमतीं रत्ना शिवदीन बारंगवाड़ी को सोने की व 20 अन्य माताओं को चाँदी की देवी प्रतिमा स्वरूप लाकेट भेंट किये गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+