MP News: गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाली एजेंसी को कार्य दें, उनमें आपसी प्रतिस्पर्धा हो: सीएम मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि सभी शासकीय निर्माण एजेंसियों में आपस में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। जो एजेंसी गुणवत्ता के साथ रिजल्ट देगी। उसे ही काम मिलेगा। गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाली अच्छी एजेंसी को कार्य दें।क्वालिटी कंट्रोल और मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्वालिटी स्टेटस डैशबोर्ड बनाएं। सड़कों का निर्माण करने वाली एजेंसी 10 साल में होने वाले विकास की गति को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण की योजनाएं बनाएं।

मुख्यमंत्री यादव ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे शासकीय भवनों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक हो तो थर्ड पार्टी से क्वालिटी ऑडिट कराया जाए। विभाग अन्य राज्य में किए गए रिफॉर्म्स का अध्ययन करें। उन्हें प्रदेश में लागू किया जाए।

mohan yadav

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि सड़क प्रदेश के विकास के द्वारा है। जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होता है। वहां आवासीय और औद्योगिक विकास होता है। अधिकारी अगले 10 वर्ष में विकास की गति को देखते हुए शहरों का चयन करें और भविष्य की संभावनाओं वाले क्षेत्र की पहचान कर वैकल्पिक सड़क निर्माण की योजनाएं बनाएं।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य उच्चतम गुणवत्ता का करें। काम समय पर पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखें। निर्माण करने के लिए सड़कों और भावनाओं का मेंटेनेंस का भी ध्यान रखें। क्वालिटी लैब विकसित करने के साथ ही थर्ड पार्टी ऑडिट कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे देश और राज्यों की सड़क निर्माण की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन जरूर करें। ताकि तकनीक में भी सुधार हो।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री यादव और मंत्री राकेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग की बुकलेट क्वालिटी कंट्रोल मैन्युअल फॉर रोड़ एंड बिजनेस का लोकार्पण किया। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति तथा जलवायु के अनुकूल सड़कों के गुणवत्ता निर्माण के लिए मैन्युअल तैयार किया गया है। इसे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें सड़क और पुल के निर्माण के दौरान डिजाइन निर्माण की कार्य विधि निरीक्षण की प्रतिबद्धता और संधारण के विषय में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+