Bhopal: चिप्स मशीन खरीदने आए व्यापारी का MMS बनाकर युवती ने किया ब्लैकमेल, ₹10 लाख की डाली अड़ी
राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्टेट सनसिटी अपार्टमेंट में चिप्स की मशीन खरीदने आए व्यापारी को महिला ने बंधक बना लिया और उसका MMS बनाकर पैसों की मांग की।

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में चिप्स बनाने की मशीन देखने पहुंचे पटाखा व्यापारी को कंपनी की महिला कर्मचारी ने अपने मालिक के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। उससे साढ़े ₹3 लाख की सोने की चैन और नगदी लूटने के साथ अपने खाते में ऑनलाइन ₹20 हजार ट्रांसफर करवा लिए। वारदात के बाद से डरे सहमें व्यापारी ने 2 दिन बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसआई केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सीटीओ बैरागढ़ के रहने वाले संजय सोनी 42 साल के हैं और पटाखा व्यापारी हैं। उन्होंने पिछले दिनों चिप्स बनाने वाली मशीन का विज्ञापन देखा था। इसके बाद वे शनिवार को विज्ञापन में दिए गए फ्यूचर इंटरप्राइजेज कंपनी के पते सुदामा सनसिटी अयोध्या बायपास स्थित मकान नंबर 87 पर पहुंचे। जहां पर पूजा नाम की एक महिला कर्मचारी मिली। उसने संजय सोनी को बताया कि अपनी कंपनी के ओनर साहिल और फरदीन काम से बाहर गए हुए, जो थोड़ी देर बाद लौटेंगे। तब तक आपको उनका इंतजार करना होगा। उसके बाद युवती ने मौका पाकर संजय सोनी को डरा धमका कर कपड़े उतारने को मजबूर कर दिया। युवती ने उसे धमकी दी कि अगर तुमने मेरा कहा नहीं माना तो मैं अकेली हूं और शोर मचा कर तुम्हे फंसा दूंगी। इस पर संजय सोनी ने कपड़े उतारे और युवती के कहने पर जमीन पर लेट गए। इसके बाद युवती उसके ऊपर बैठकर अश्लील हरकतें करने लगी। तभी पहले से मकान में छुपकर बैठा उसका साथी साहिल मोबाइल पर वीडियो बनाता हुआ बाहर आया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
फरियादी के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाकर आरोपी साहिल बापू जाने उसे ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने उससे ₹10 लाख की मांग की। जब फरियादी ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसकी 5 तोला वजनी सोने की चेन जिसकी कीमत करीब साढ़े ₹3 लाख उसके गले से छीन ली इसके साथ ₹7500 नगद और मोबाइल से ऑनलाइन ₹20 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। सोमवार को किसी तरह हिम्मत दिखाकर थाने पहुंचे फरियादी ने पुलिस से शिकायत की पुलिस ने आरोपी साहिल और पूजा के खिलाफ लूट और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications