MP News: अमित शाह और सिंधिया ने दी एमपी को बड़ी सौगात, 2 लाख करोड़ से अधिक निवेश, जानिए क्या है खास
Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित 'अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट' में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के विकास, निवेश और सुशासन की दिशा में सरकार की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही 5019 करोड़ रुपये के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी हुआ। कार्यक्रम में ग्वालियर को व्यापार मेले की शुरुआत सहित प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास सौगातें मिलीं।
अटल जी के विचार और सरदार पटेल जैसी दृढ़ता का संगम है अमित शाह का नेतृत्व: सिंधिया
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्णयों में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का निरसन, जम्मू-कश्मीर में शांति की बहाली और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर लिए गए कठोर फैसले नए भारत की निर्णायक कार्यसंस्कृति को दर्शाते हैं। सिंधिया ने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद का समूल उन्मूलन देश में संभव होगा।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में अभ्युदय के पथ पर मध्य प्रदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश आज समावेशी विकास और औद्योगिक निवेश के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को अब तक 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8.57 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार, उद्योगों के लिए अवसर और प्रदेश के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनेगा।
अटल से मोदी तक: सुशासन की अवधारणा का विस्तार
सिंधिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सुशासन की वैचारिक नींव रखी थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीक, पारदर्शिता और गति के साथ जमीन पर उतार दिया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), डिजिटल इंडिया और पारदर्शी शासन व्यवस्था ने सरकार को फाइलों से निकालकर नागरिकों की मोबाइल स्क्रीन तक पहुँचा दिया है। मोदी सरकार की हर नीति अंत्योदय-अंतिम व्यक्ति तक विकास के मूल भाव से प्रेरित है।
25 दिसंबर: सुशासन और राष्ट्रसेवा की परंपरा का प्रतीक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि सुशासन, विचार और राष्ट्रसेवा की परंपरा का प्रतीक है। यह दिन अटल जी की स्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार होते नए भारत के विजन का संगम दर्शाता है।
विकसित भारत और समृद्ध मध्य प्रदेश का आह्वान
अपने संबोधन के अंत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सुशासन केवल नीतियों का नाम नहीं, बल्कि नागरिक के जीवन में दिखाई देने वाला अनुभव होना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और अंतिम व्यक्ति के बीच सेतु बनें तथा विकसित भारत और समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications