Bhopal news: भारत रत्‍न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लगाया गया नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर

भोपाल में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

अंबेडकर की जयंती पर नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर

राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्‍न भीमराव अंबेडकर के विचार हम सभी को समाज कल्‍याण का संदेश देते हैं। डॉ अंबेडकर जी ने हमेशा ही गरीब, शोषित वर्ग के कल्‍याण के लिए संघर्ष किया। मानव कल्‍याण ही उनका ध्‍येय था। इसी तरह नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर जैसे आयोजन भी गरीब एवं कमजोर वर्ग के लिए बहुत ही सार्थक पहल है।

ईदगाह हिल्स पर वाजपेयी नगर में स्थित सेवा भारती योग केन्‍द्र में आयोजित इस शिविर का आयोजन जागृत हिन्‍दू मंच के तत्‍वावधान में निदांता स्वास्थ्य वेलफेयर सोसाइटी,राजदीप हॉस्पिटल, इंसुलिन हाउस और सत्यम डेंटल क्लीनिक के सहयोग से किया गया था। पाराशर ने कहा कि हम गरीबों के जीवन में कुछ योगदान दे सकें यही बाबा साहेब को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश प्रवक्‍ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने शिविर में उपस्थित चिकित्‍सकों को साधुवाद देते हुए कहा कि परमार्थ के कार्य हमें सकारात्‍मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिस प्रकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर काम करते रहे, उसी प्रकार शिविर में चिकित्‍सकों द्वारा सेवा का कार्य करना निश्चित रूप से सराहनीय है।

शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी ,बीएमआई, डेंटल चेकअप,आई चेकअप, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड आदि की नि:शुल्क जांच की गई एवं दवाएं भी नि:शुल्‍क वितरित की गई। इस आयोजन में जागृत हिंदू मंच के संयोजक एडवोकेट सुनील जैन, डॉ जितेंद्र मिश्र, अनिल आहूजा, वर्षा खुशालानी, मिथिलेश पटेल, पप्पू अहिरवार, डॉ कृष्णा मेहरा, डॉक्टर पूजा शुक्ला, वीरेंद्र सोनिया, शीतल सेन, माधवी, गायत्री, रघुवीर, काजल, कावेरी, बसंती बाई, दीपक जयसवाल, रंजीत शर्मा, गौतम मीणा, ज्योति जाट, उदय राज यादव, रितेश, आकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+