Bhopal News: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय से ₹1 लाख 30 हजार के दो वनप्लस मोबाइल लेकर जालसाज हुए चंपत
राजधानी भोपाल में डिलीवरी ब्वॉय से जालसाजी करने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को बातों में फंसाकर एक लाख 30 हजार रुपये की कीमत के दो सेल फोन उड़ा कर ले गए।

Bhopal Crime News: गांधीनगर में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय से 1 लाख 30 हजार रुपए की कीमत के दो वनप्लस मोबाइल 2007 चेक करने के बहाने लेकर चंपत हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गांधीनगर पुलिस ने बताया कि निखिल ठाकुर पुत्र करतार सिंह ठाकुर 19 साल है और ईटखेड़ी अयोध्या बायपास में स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। उक्त कंपनी फ्लिपकार्ट कंपनी के लिए डिलीवरी जॉब करती है। पिछले दिनों बड़वाई के रहने वाले संजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट कंपनी से वनप्लस कंपनी के दो 5G मोबाइल फोन बुक किए थे। दोनों सेल फोन की कीमत एक लाख 30 हजार रुपये थी। फरियादी निखिल ने डिलीवरी देने के लिए संजय को कॉल किया था। उसने बताया कि वे जेल रोड पर उससे मिल जाएगा।
इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय जेल रोड के पास पहुंच गया। फिर उसने संजय को कॉल किया, लेकिन वहां पहले से खड़े दो युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को बातों में लगा लिया। उन्होंने मोबाइल फोन देखने के लिए बहाने से सेल फोन हाथ में लिए और उसे चेक करने लगे। इस बीच फरियादी बैग में रखा अन्य डिलीवरी का सामान जमाने लगा। तभी युवक गायब हो गए। निखिल को भनक तक नहीं लगी।
ठगी का अहसास होने पर कंप्लेंट दर्ज कराई
ठगी का शिकार हुए डिलीवरी ब्वॉय ने कई देर तक दोनों युवकों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब वे ढूंढ नहीं सका इसके बाद उसने गांधीनगर थाने में इस पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।












Click it and Unblock the Notifications