Lok Sabha Election 2024: उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोली- प्रज्ञा सिंह ठाकुर मेरी दीदी मां
MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने क्लियर कर दिया है कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह भी बताई है। हालांकि इससे पहले वह लगातार चुनाव लड़ने की बात करती रही।
गुरुवार को अपने निवास श्यामला हिल्स पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने इस विषय को लेकर पार्टी संगठन नेताओं को अवगत करा दिया है। वहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के टिकट काटने पर उन्होंने कहा है कि ये पार्टी का निर्णय है। उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।

चुनाव न लड़ने के पीछे ये वजह बताई
उमा भारती ने कहा, "अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी और गंगा नदी का काम साथ नहीं हो सकता। मुझे गंगा नदी से जुड़े काम के लिए दो साल की आजादी चाहिए। पूरा प्लान तैयार है, सारी अनुमति ले ली गई है, केवल स्पीड कम हुई है।"
उमा भारती ने कहा, "अगर मैं चुनाव लड़ी तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन और उसके साथ गंगा का कार्य़ का मेल नहीं हो पाएगा। तो मुझे दो साल के लिए पूरी स्वतंत्रता चाहिए, मैं गंगा के कार्य के लिए स्वयं को पूरी तरह से झोंक दूंगी। गंगा में कोई विवाद नहीं है न जाति का, संप्रदाय का और न राजनीतिक पार्टी का, पूरा विश्व इसको लेकर एक है। पूरा प्लान तैयार है, मंजूरी मिल चुकी है। केवल गति कम हुई है। उसके कई कारण हैं। प्रधानमंत्री मोदी की गंगा में बहुत आस्था है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि तुम यह बात बीएल संतोष जी से कह देना।"
प्रज्ञा सिंह ठाकुर मेरी दीदी मां
उमा भारती ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भोपाल से भाजपा की संसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनकी दीदी मां है। प्रज्ञा भली उम्र में उनसे छोटी है लेकिन वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। उमा ने कहा कि जब मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया तब उन पर पुलिस द्वारा दबाव बनाया गया कि उमा भारती सहित कई नेताओं के नाम ले। लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इतना टॉर्चर सहन करने के बाद भी हम में से किसी का नाम नहीं लिया। नहीं तो हम भी जेल में होते है।
मैं सुपर स्टार हूं: उमा
"स्टार प्रचारक बनाने की जरूरत नहीं, मैं सुपर स्टार हूं," उमा ने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा। "राहुल भूल जाते हैं, इमरजेंसी भूल गए, सिखों को भूना गया भूल गए, हमारी सरकारों को भंग किया, भूल गए। मैं उम्र में मोदी जी से छोटी हूं, लेकिन पार्टी में ज्यादा वरिष्ठ हूं। भाजपा की जब दो सीटें थीं, उस वक्त में साथ थी। मैं बीजेपी की सबसे निर्मल धारा थी। मुझे स्टार प्रचारक बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं खुद ही सुपर स्टार हूं।"
कमलनाथ पर उमा भारती ने कहा, "कमलनाथ जी बहुत शानदार आदमी हैं। जब मैं सीएम थी, तो वे छिंदवाड़ा क्षेत्र के काम के लिए आते थे। जिस दिन कमलनाथ की सरकार गिरी, शपथ के बाद मैं कमलनाथ जी से मिलने गई थी। उनके साथ कॉफी पीते हुए मैंने कहा कि दादा ऐसे अप डाउन राजनीति में आते रहते हैं। आप चिंता मत करो।"
संगठन कहेगा तो सभी सीटों पर करूंगी प्रचार
उमा भारती ने कहा कि अगर संगठन चाहेगा तो वे सभी सीटों पर प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी नाम का तूफान आएगा भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसलिए मैं प्रचार करूं या ना करूं इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications