मध्य प्रदेश उपचुनाव में गोलियां चलीं, बूथ कैप्चरिंग भी हुई, चुनाव आयोग दुबारा नहीं करवा रहा वोटिंग-कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। यहां तीन नवंबर को वोट डाले गए हैं। दस नवंबर को मतों की गणना की जाएगी।
Recommended Video
MP By election 2020: Kamalnath ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के मतदान के बाद व मतगणना से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ का कहना है कि 3 नवंबर को उपचुनाव में सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। यहां गोलियां चलीं और बूथ कैप्चरिंग हुई। कमलनाथ ने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि इसके पूरे सबूत के बावजूद भी चुनाव आयोग ने फिर से मतदान नहीं कराए।












Click it and Unblock the Notifications