कमलनाथ ने BJP पर लगाया MLA खरीदने का आरोप, बोले-राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिया जा रहा 1 करोड़ का ऑफर
यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस के एक विधायक को एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया।
भोपाल,14 जुलाई। राजधानी में यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। हमारे एक विधायक को एक करोड़ पर का ऑफर मिला है। अन्य विधायकों पर भी भाजपा डोरे डाल रही है। हमें अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है और व्हिप तो जारी कर दिया गया है।

यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि भाजपा को अगर आदिवासियों कितनी चिंता है, तो द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति से बेहतर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पैसे देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर बीजेपी की नजर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार सरकारी जिंसों का दुरुपयोग कर रही है धनबल का प्रयोग कर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है। हमारी लड़ाई अब इसी के खिलाफ है। पहले शिवसेना को तोड़ दिया और सरकार गिरा दी। उन्हें फोर्स किया कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन करो। रुपया इतनी तेजी से गिर रहा है ऐसा कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी को इसका जवाब देना चाहिए।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में लगातार भ्रष्टाचार जारी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। और बीजेपी हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। लेकिन हमें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications