पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा इतने रुपयों का चंदा, पीएम मोदी से मांगा लेखा-जोखा

भोपाल। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए देशभर से चंदा दिया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद चंदा एकत्रित कर रहा है। इसके अलावा लोग सीधे भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेज रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए हैं।

चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा

चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा

दिग्विजय​ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से यह चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा है। एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए का चेक भेजने के साथ ही दिग्विजय ने पीएम मोदी को भी एक चिट्ठी भी भेजी है, जिसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमा किए गए चंदे का हिसाब-किताब देने की मांग की है।

विहिप को इस चंदे का लेखा-जोखा देना चाहिए

विहिप को इस चंदे का लेखा-जोखा देना चाहिए

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने लिखा है कि विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी, 2021 से राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश में चंदा अभियान शुरू किया है। इससे पहले भी विहिप और अन्य संगठन इसके लिए चंदा अभियान शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि विहिप को इस चंदे का लेखा-जोखा देना चाहिए।

चंदा जमा करने का काम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हो

चंदा जमा करने का काम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हो

दिग्विजय ने चिट्ठी में मंदिर निर्माण के लिए बने न्यास में किसी शंकराचार्य को शामिल नहीं करने पर भी फिर से ऐतराज जताया है। हालांकि, उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन इसके लिए चंदा जमा करने का काम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+