सतना, रीवा में बाढ़ का कहर जारी, सेना बुलायी गई
भोपाल/नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में बाढ़ आयी हुई है। एमपी के सतना में हालात इतने खराब हो गये हैं, कि मदद के लिये सेना बुलानी पड़ी है। शनिवार की सुबह भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक आपात बैठक बुलायी, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई।
पढ़ें- मौसम का अनुमान, 11 जुलाई तक देश में कहां-कहां हो सकती है भारी बारिश

मध्य प्रदेश के रीवा और सतना जिलों में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
तमस नदी उफान पर है, कई गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। कारण पांच लोगों के लापता होने की खबर है। राज्य सरकार ने रीवा, होशंगाबाद, जबलपुर और सतना में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये हैं। सतना में सरियाटोला गांव, जहां की आबादी करीब 1500 है, इस वक्त एक द्वीप में परिवर्तित हो गया है। गांव के चारों ओर पानी है। सारे रास्ते कट चुके हैं।

मौसम का अनुमान
सतना में पिछले चौबीस घंटों में 244 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में सतना, होशंगाबाद, रायसेन, जबलपुर, दमोह और सागर में भारी बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं भोपाल, नरसिंहपुर, विदिशा और बेतूल में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications