VIDEO : भोपाल में सेक्ट रैकेट का खुलासा, विदेशी लड़कियों समेत कई जने गिरफ्तार

Bhopal News , भोपाल। नए शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। भोपाल पुलिस ने गुरुवार रात को चूना भट्टी, शाहपुरा और एमपी नगर में कार्रवाई कर थाईलैंड की 6, मिजोरम की 2 और दिल्ली की एक युवती सहित दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Flesh trade Racket Busted in Bhopal, Thai and mizoram Girls arrested

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि चूनाभट्टी इलाका स्थित रोजबेरी स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर पुलिस ने महिला स्टाफ को साथ लेकर रात करीब आठ बजे दबिश दी। इस दौरान पुलिस को 12 युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। इनमें से 6 कॉलगर्ल थाईलैंड की हैं, जो काफी समय से यहां पर काम कर रही थीं।

पूछताछ में 30-35 वर्ष की युवतियों ने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर की मालकिन नीलम खेमानी ने उसका पासपोर्ट भी रख लिया है। यहां से एक दिल्ली की 25 वर्षीय युवती को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से ग्राहक गुना निवासी मनीष यादव (34), राकेश रघुवंशी (41),सिंधी कॉलोनी निवासी राहुल परयानी (25),लखेरापुरा निवासी तेजेश गुप्ता (24), होशंगाबाद निवासी हितेष हसेजा (26),आनंद हसेजा (24),ईदगाह हिल्स निवासी श्याम सिंह तोमर (52)मैनेजर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Flesh trade Racket Busted in Bhopal, Thai and mizoram Girls arrested

पुलिस की दूसरी रेड शाहपुरा के ब्लू हैवन स्पा सेंटर पर हुई। यहां से टीम ने मिजोरम, मणिपुर की दो युवतियों सहित पांच कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है। युवतियों की उम्र 23 से 29 वर्ष बीच है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक फैज खान निवासी बागदिलकुशा, मैनेजर गौरव बाधवानी निवासी कोलार रोड सहित तीन ग्राहक गौरव, अखलेश्वर शिवहरे व प्रणय कुमार निवासी चार इमली को गिरफ्तार किया है। यहां पर ग्राहकों से 3 से लेकर 8 हजार रुपए तक लिए जाते थे।

मिजोरम की कॉलगर्ल पकड़ी गई

पुलिस ने तीसरी कार्रवाई एमपी नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित ओजोन स्पा सेंटर में की। यहां से टीम ने मिजोरम की दो युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। कॉलगर्ल की उम्र 21-22 साल है। यहां ग्राहकों से 2 से 5 हजार रुपए तक लिए जाते थे। पुलिस ने मौके से अश्लील सामग्री जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा

दरअसल, जिस्मफरोशी के धंधे की पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी। पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा। जहां ग्राहक(आरक्षक) ने विदेशी युवती के साथ कुछ घंटे बिताने का सौदा तय किया। सौदा तय होते ही आरक्षक को विदेशी युवती एक कमरे में लेकर गई। इस बीच आरक्षक ने स्पा सेंटर से कुछ दूर बैठी पुलिस को इसकी सूचना दे दी और मौके से करीब 12 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरप्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+