मध्य प्रदेश में 16 जून से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
भोपाल। मध्य प्रदेश में 16 जून से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध मत्स्य प्रजनन काल को ध्यान में रखकर लगाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 के तहत प्रदेश में 16 जून से 15 अगस्त 2015 तक मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा।
मत्स्य पालन विभाग ने हालांकि यह स्पष्ट किया है कि छोटे तालाबों और जलाशयों में यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा, जहां जल का प्रवाह नहीं होता। सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications