Bhopal News: मोहन यादव सरकार में पहली बुलडोजर कार्रवाई, भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपी के घर को तोड़ा

MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की शपथ लेने के बाद राजधानी भोपाल में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल, मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है।

बता दे हबीबगंज क्षेत्र में भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर पर पिछले दिनों चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने देवेंद्र पर हमला कर दिया था। इस हमले में देवेंद्र ठाकुर की हथेली कट गई थी। इसके बाद भाजपा के कई दिग्गज नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और सख्त कार्रवाई की बात की थी।

First bulldozer got done in Mohan Yadav government house of accused who attacked BJP leader demolished

इसके बाद आज भोपाल प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। राजधानी में इस प्रकार की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि मोहन सरकार में ऐसे ही गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दे देवेंद्र ठाकुर भाजपा के हरेरा मंडल के कार्यकर्ताएं और झुग्गी झोपड़ी जिला प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री भी है। 5 दिसंबर की रात 11:30 बजे हबीबगंज इलाके के साई बाबा नगर में असलम फारूक उर्फ मिन्नी, समीर उर्फ बिल्लू और शाहरुख मिलकर देवेंद्र ठाकुर के साथ गाली गलौज कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने देवेंद्र को पकड़ लिया और दूसरे ने उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें उनकी हथेली कट गई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी समीर उर्फ बिल्लू कांग्रेस विधायक का समर्थक है। पुलिस ने ₹5000 के खिलाफ के दर्ज कर लिया था जिसके बाद से उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद अब बुलडोजर की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+