Sidhi peshab Kand: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, RSS की ड्रेस पहने व्यक्ति का मीम किया था पोस्ट
Bhopal News: सीधी के पेशाब कांड मामले में अब लोग तरह-तरह से मीम बनाकर इस घटना का विरोध कर रहे है। इसी के चलते लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर हबीबगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार उनकी पोस्ट में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना दिखाया गया है। यह शिकायत BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की है।
बता दे नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने 'यूपी में का बा' की तर्ज पर जल्द ही 'एमपी में का बा' लाने की बात कही है। पोस्ट में एक मीम भी जोड़ा गया है, जिसमें RSS की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को सीधी कांड की तरह एक अन्य व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में अरेस्ट प्रवेश शुक्ला का हैशटैग भी जोड़ा गया है, जो सीधी कांड का आरोपी था। 6 जुलाई को सुबह 10.39 बजे की गई यह पोस्ट बहुत जल्द चर्चा में आ गई और उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
इससे पहले भोपाल के कमला नगर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने वाले ट्विटर अकाउंट यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाली घटना के वीडियो को एडिट कर भारत के नक्शे में राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था।

ट्विटर पर अपलोड की गई पोस्ट में एडिट तस्वीर में आरोपी प्रवेश शुक्ला राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए नजर आ रहा हैं। ये अकाउंट शफीक2.0 के नाम से संचालित किया जा रहा है, जिसे डिलीट कर दिया गया है। थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने बताया कि जीवन विहार में रहने वाले नितिन उइके ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी पर FIR दर्ज की गई है। 5 जुलाई को उन्हें एक सोशल मीडिया ग्रुप से यह वीडियो आया था। मामला धारा 153ए(1), 465 और 469 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।
क्या है सीधी पेशाब कांड मामला
सीधी से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी प्रवेश शुक्ला पीड़ित दशमत रावत के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। मामला आदिवासी वोट बैंक से जुड़ा हुआ था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई हैं। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया था।एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय बताया था। कानून अपना काम कर रहा है। ये भाजपा की सरकार है। यहां कानून का राज है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री के कहने पर NSA की कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई कर दी गई थी। आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications