Bhopal News: दिनदहाड़े बैंक में सोना लूटने पहुंचे 4 बदमाश, मैनेजर पर तानी पिस्टल, सायरन बजते ही भाग निकले

राजधानी भोपाल में बैंक लूटने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

Four miscreants angry to rob Piplani gold loan bank, fled as soon as siren rang

राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े बैंक लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां चार बदमाश हाथों में हथियार लेकर बैंक के अंदर घुस गए और गार्ड से झूमाझटकी कर पिस्टल तान दी। गनीमत रही कि बैंक मैनेजर की सतर्कता से बैंक में रखा 5 करोड़ रुपए की कीमत का सोना बच गया। बदमाशों ने जैसे ही गार्ड पर पिस्टल तानी बैंक मैनेजर ने केबिन में लगा सायरन का स्विच दबा दिया। सायरन बजते ही लुटेरे घबरा कर भाग गए।

Recommended Video

    दिनदहाड़े बैंक में सोना लूटने पहुंचे 4 बदमाश, मैनेजर पर तानी पिस्टल, सायरन बजते ही भाग निकले

    भोपाल के पिपलानी इलाके में फिल्मी अंदाज में बैंक लूटने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड (फास्ट गोल्ड लोन) इंद्रपुरी की शाखा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे टोपी लगाए युवक बैंक में आया और उसने गार्ड से गोल्ड लोन लेने के बारे में जानकारी ली।

    इसके बाद गार्ड ने उसे अंदर जाने दिया। थोड़ी देर बाद तीन अन्य युवक गार्ड के पास आए और उन्होंने गार्ड को धमकी देते हुए धक्का दिया और पिस्टल तान दी। इसके बाद तीनों अंदर घुसे। इनमें से एक लुटेरा काउंटर से कूदकर मैनेजर के केबिन में चला गया। मैनेजर के पास खड़े हुए एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर, उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान मैनेजर ने समझदारी दिखाते हुए सायरन के स्विच को दबा दिया। सायरन बजने के बाद चारों लुटेरे घबरा गए और भाग गए।

    बाइक से फरार हुए चोर

    पिपलानी पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में देखने के बाद पता चला कि चारों लुटेरे सायरन बजने के बाद घबराकर नीचे भागे और रायसेन रोड की तरफ बिलखिरिया ओर बाइक से भाग निकले। बिलखिरिया तक उनकी लोकेशन भी ट्रेस हुई है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे बाइक में फर्जी नंबर डालकर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में सीहोर, रायसेन में छापेमारी कर रही है।

    क्राइम ब्रांच भी बदमाशों की तलाश में जुटी

    थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस भी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में बैंक संचालित है। उसके ग्राउंड फ्लोर में बाइक शोरूम है। शोरूम के CCTV कैमरों में भी बदमाश रिकॉर्ड हुए हैं। सभी लुटेरे मास्क और टोपी लगाए हुए थे और दो बदमाश हाथ में बैग लिए हुए थे। पुलिस का मानना है कि बदमाश के पास पिस्टल थी ऐसे में आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया होगा। बदमाशों का ख़ौफ बैंक कर्मचारियों पर इतना रहा कि घटना के बाद वे गेट पर ताला लगाकर काम करते रहे। इस पूरी घटना की शिकायत बैंक मैनेजर सहित स्टाफ ने शाम 5 बजे पिपलानी थाने में दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+