मोदी नाम वालों को चोर बताकर फंस गए राहुल गांधी, भोपाल कोर्ट में परिवाद दायर
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की रैलियों में मोदी नाम लेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गले की फांस बन सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अपने भाषणों के जरिए निशाना तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर साध रहे हैं, मगर इससे मोदी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और मामला न्यायालय तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जिला अदालत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर परिवाद दायर कराया है।
यहां जानिए भोपाल लोकसभा सीट का पूरा विवरण
भोपाल कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अब सुनवाई की अगली तारीख एक मई तय की है। अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने परिवाद दायर करते हुए कहा है कि राहुल गांधी विभिन्न मंचों पर देश के सभी मोदी समुदाय को चोर बोल रहे हैं। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

रांची में कहा-चोरों के नाम मोदी ही क्यों होते हैं
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच हर कोई पार्टी चुनाव प्रचार के लिए आए दिन रैलियां कर रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में चुनावी रैली थी।
रांची की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा था कि मोदी ने देश के सभी चौकीदारों को बदनाम किया है। उन्होंने सवाल किया सभी चोरों के नाम मोदी ही क्यों होते हैं। जैसे ललित मोदी, नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी। अगर इस मामले में भोपाल में अदालत सुनवाई करती है तो राहुल गांधी के प्रचार अभियान पर इसका व्यापक असर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications