रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की अड़ी, 5 लाख वसूले, महिला ने पति संग की वारदात
Bhopal News: टीटी नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति एसएएफ आरक्षक के साथ मिलकर एक प्रॉपर्टी डीलर पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 50 लाख रुपए और एक प्लॉट देने की अड़ी डाल दी। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने थाने में हो रही f.i.r. के दौरान प्रॉपर्टी डीलर से ₹5 लाख वसूल भी कर लिए और फिर एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
टीटी नगर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति व पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी एएसआई अखिलेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद के रहने वाले ओम सिंह भदोरिया पुत्र रामवीर सिंह (51) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके ऑफिस में वर्षा गोस्वामी नाम की महिला रिसेप्शन पर काम करती थी। प्रॉपर्टी का काम मंदा होने के चलते मार्च में ओम सिंह ने वर्षा को नौकरी से निकाल दिया था।

बलात्कार के केस का दिखाया डर
वर्षा को जब यह बात पता चली कि अन्य महिला को प्रॉपर्टी डीलर ने नौकरी पर रख लिया है। इसके बाद वर्षा ने अपने पति प्रह्लाद गोस्वामी और एसएएफ के आरक्षक गोपाल सिंह सिसोदिया के साथ मिलकर टीटी नगर थाने में ओमसिंह भदोरिया के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की थी। महिला ने बताया कि ओम सिंह भदोरिया ने उसके साथ बलात्कार किया है। अभी पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, तभी ओम सिंह भदोरिया अपने भाई व दोस्त के साथ थाने पहुंचा। इसके बाद वर्षा गोस्वामी, उसके पति प्रहलाद व आरक्षक गोपाल सिंह सिसोदिया ने थाना परिसर के बाहर ओम सिंह भदोरिया को बलात्कार का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर 50 लाख रुपए देने की अड़ी डाल दी। ओमसिंह के भाई नितिन से ₹5 लाख ले लिए और 1000 वर्ग फीट का प्लॉट उसके नाम पर कराने के लिए कागज पर लिखा पढ़ी कर ली। इसके बाद महिला ने ओम सिंह भदोरिया के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
1 दिन पहले किसी दूसरे प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया था केस
एसआई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी वर्षा गोस्वामी ने एक दिन पहले रातीबड़ थाना में भी अमित सिंह परिहार नाम के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया था कि अमित सिंह परिहार ने एक प्रॉपर्टी देखने के बहाने उसका गोरेगांव ले जाकर बलात्कार किया। इस मामले में भी रातीबड़ थाना पुलिस आरोपी महिला पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications