किसानों को मिलेंगे स्थाई बिजली कनेक्शन, फसल नुकसान भी, CM ने दी MP के किसानों को बड़ी सौगात: दर्शन सिंह चौधरी
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की है। योजना में तीन हॉर्स पावर या अधिक क्षमता की स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना ऑन निम्न दाब लाइन केबल विस्तार का काम किया जाएगा। योजना के लिए सभी सामग्री, विस्तार कार्य और इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।
बता दे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सौगात देते हुए कृषक मित्र योजना का शुभारंभ बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने कृषक मित्र योजना के हितग्राहियों के आवेदन फार्म भरने की शुरुआत की।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि पंप कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने योजना के लागू होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार व्यक्त किया है।
दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता ही नहीं, प्राण दाता भी हैं। मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में सात बार कृषि कर्मण अवार्ड सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। किसानों को 6000 रुपये प्रधानमंत्री दे रहे हैं, तो 6000 रुपये सीएम देंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में अन्न के भंडार भर दिए हैं। भाजपा सरकार ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडी है। प्रदेश सरकार ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्जा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संवेदनशील नेतृत्व ने सिंचाई की व्यवस्था 47 लाख हेक्टेयर में की गई है।
किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कृषक मित्र योजना का शुभारंभ होने पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुश है। दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का श्रीफल एवं हल भेंटकर अभिनंदन किया और प्रदेश के किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।












Click it and Unblock the Notifications