Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

55 किलो का ड्रोन देखकर किसान हुए हैरान, सिर्फ 6 मिनट में 1 एकड़ खेत में कर देता है कीटनाशक का छिड़काव

भोपाल के कृषि मेले में 55 किलो का ड्रोन किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ड्रोन की कीमत करीब ₹16 लाख बताई जा रही है। ये कुछ ही मिनटों में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर सकता है।

भोपाल कृषि मेले में 55 किलो का ड्रोन देखकर किसान हुए हैरान

राजधानी भोपाल के बिट्ठल मार्केट स्थित दशहरा मैदान में तीन दिवसीय कृषि मेले में किसानों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। इस मेले में डेढ़ सौ से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। मेले में खेती से जुड़े कई हाईटेक उपकरणों की प्रदर्शनी किसानों के लिए लगाई गई है। इनमें सबसे खास 55 किलो वजनी ड्रोन है, जिसे बेंगलुरु की एक कंपनी भोपाल मेले में लेकर आई है। मशीन की खासियत है कि यह 6 मिनट में 1 एकड़ खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सकती है,लेकिन इसकी कीमत लाखों में है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि इसकी कीमत करीब ₹16 लाख तक है। इस ड्रोन विशेषताओं को विस्तार से जानिए..

ड्रोन में 16 लीटर का टैंक

ड्रोन में 16 लीटर का टैंक

भोपाल के कृषि मेले में 55 किलो वजन ड्रोन की प्रदर्शनी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई किसान इसे देख कर हैरान हो जाते हैं। ये 2.8 मीटर लंबा और 2.6 चौड़ा है। कृषि मेले में ड्रोन को बेंगलुरु की जनरल एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लेकर आई है। कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर सेनगुप्ता ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन डिजाइन किया गया है। इसमें 16 लीटर का टैंक है जो मात्र 6 मिनट में 1 एकड़ भूमि का छिड़काव कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में आधुनिक कृषि को देखते हुए इसको डिजाइन किया गया है। ये ड्रोन डीजीसीए सर्टिफाइड है।

ड्रोन में 6 नोजल लगे

ड्रोन में 6 नोजल लगे

मार्केटिंग मैनेजर हेड सेनगुप्ता ने बताया कि ड्रोन में 6 नोजल लगे हैं। जिसकी मदद से खेत में आसानी से कम समय में छिड़काव किया जा सकता। ये ड्रोन फसल से 3 गुना ऊंचाई से कीटनाशक का छिड़काव कर सकता है। एक बार चार्ज होने पर तीन बार जानी करीब 6 एकड़ में छिड़काव की कैपेसिटी है। ड्रोन में लगी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 40 मिनट लगते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी ने इसे कृषि मेले में डेमो के लिए रखा है। किसानों के इंटरेस्ट को देखते हुए अगले एक डेढ़ साल में यह किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

किसान को लेना पड़ेगा लाइसेंस

किसान को लेना पड़ेगा लाइसेंस

इस ड्रोन को देखने के बाद किसानों के मन में एक सवाल आता है कि आखिरकार 16 लाख रुपए की ड्रोन लेकर दवाई छिड़काव किया और कहीं ड्रोन खराब हो गया तो फिर वो क्या करेंगे। इसके लिए कंपनी ने बताया कि ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए बाकायदा किसान को लाइसेंस भी लेना पड़ेगा। इसके अलावा व्हीकल्स की तरह ही ड्रोन का इंश्योरेंस भी मिल सकेगा।

29 दिसंबर तक चलेगा मेला

29 दिसंबर तक चलेगा मेला

मेला आयोजन संस्था के प्रमुख भरत बलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल के विट्ठल मार्केट में आयोजित कृषि मेले में कृषि, बागवानी, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण तकनीक क्षेत्र के नई तकनीक से जुड़े डेढ़ सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर ट्रैक्टर, कंबाइन,हार्वेस्टर मिल्क मशीन, जैविक उत्पाद, केमिकल व फर्टिलाइजर टिशू कल्चर, आदि देखने को मिल रहे है। मेले में भोपाल जिले के अलावा रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान भी शामिल होने आ रहे हैं। मेला आयोजन समिति के सदस्य केके शर्मा ने बताया कि इस मेले में किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। ये मेला 29 दिसंबर तक चलेगा।

Recommended Video

    कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि मेले के उद्घाटन और स्टालों के शुभारंभ पर नहीं काटा रिबन
    उद्घाटन के दौरान मंत्री कमल पटेल ने काटा रिबन

    उद्घाटन के दौरान मंत्री कमल पटेल ने काटा रिबन

    बता दे पहले दिन भोपात के कृषि मेले का उद्घाटन करने कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे थे। जहां उद्घाटन के दौरान मंत्री कमल पटेल ने रिबन नहीं काटा, बल्कि उसे खींचकर हटा दिया। उन्होंने कहा कि रिबन काटना हमारी संस्कृति नहीं, इसलिए वे भी रिबन नहीं काटेंगे। बता दे राजधानी भोपाल में मंगलवार से तीन दिवसीय कृषि मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ करने कृषि मंत्री कमल पटेल के अलावा पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+