किसान नेता राकेश टिकैत बोले- 28 जनवरी से शुरू करेंगे वैचारिक क्रांति, किसान जमीन पर सोएंगे व दूध नहीं पिएंगे
मध्य प्रदेश के बैतूल में शहीद किसान सम्मेलन किसान नेता राकेश टिकैत ने 28 जनवरी से वैचारिक क्रांति शुरू करने की घोषणा की है। राकेश टिकैत ने 25वें शहीद किसान सम्मेलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी।
एमपी में बैतूल के मुलताई में 12 जनवरी 1998 में किसान आंदोलन के दौरान गोली कांड में 24 किसानों की मौत हो गई थी। इस दिन को हर साल शहीद किसान सम्मेलन के रूप में मनाया जाता है। शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। 25वें शहीद किसान सम्मेलन में इस साल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (rakesh tikait ) भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मुलाकात भी की।

राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 28 जनवरी की वही काली रात है, जब सरकार ने षड्यंत्र करके देश के किसानों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन मुजफ्फरनगर में होगा, क्योंकि कुछ लोग मुजफ्फरनगर जेल में बंद है । हमने यह भी कहा है कि जो लोग जेल में बंद हैं वे चारपाई या बेड पर नहीं सोते हैं तो हमने कहा जो लोग नीचे सोना चाहते हैं सोना शुरू करें। उनको जेल में दूध नहीं मिलता तो हम भी बाहर दूध ना पिए, जिससे एक वैचारिक क्रांति देश में तैयार होगी नो 28 जनवरी से शुरू होगी।
दिल्ली के अंदर 750 किसान शहीद हुए मुलताई में 25 साल पहले 24 किसान शहीद हुए थे। पुलिस फायरिंग में किसान शहीद हुए थे। यहां पर 250 लोग घायल हुए थे। उनको मुआवजा नहीं दिया। हमारी मांग है कि जो लख्मीपुर खीरी में जो मुआवजा दिया गया। वह मुआवजा उनको 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दी जाए। जिन किसानो पर जो मुकदमा दर्ज हुए हैं, उसको लेकर भारत सरकार ने कहा है कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है। वहां के मुकदमे वापस लिए जाएंगे और समय-समय पर इस तरह के केस वापस हुए हैं। हमारी तरफ से कोई झगड़ा नहीं था। सरकार ने और पुलिस ने झगड़ा किया। हमारे लोग मारे गए और हम ही लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
आंदोलन में जिन लोगों ने मदद की, जिन्होंने गाने गाए उन्हें भी सजा दिलाई गई। इस तरह सरकारों ने अपराध किया है और सरकारों को इसे वापस लेना चाहिए। एमएसपी कानून की लड़ाई हमारी जारी रहेगी। पूरे देश में किसानों से संबंधित जो घटनाएं घटी हैं। उनका ड्राफ्ट तैयार करेंगे। राहुल गांधी ठीक काम कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। सब लोगों को यात्रा करना चाहिए।
Recommended Video
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications