Bhopal Crime News: भोपाल में ₹15 लाख की MD ड्रग्स के साथ पकड़ाया किसान, मुंबई से लाया था म्याऊं-म्याऊं
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर हामिद खान को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी नामक मादक पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किया है बरामद एमडी पाउडर की कीमत करीब ₹15 लाख बताई जा रही है।

राजधानी के अयोध्या थाना पुलिस ने 15 ग्राम मादक पदार्थ एमडीजी से म्याऊं म्याऊं भी कहते हैं, उसे किसान की लग्जरी कार से जब किया था। पुलिस आरोपी से यह पता करने में नाकाम हो गई कि इतना महंगा ड्रग्स वे कहां से लेकर आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ से ज्यादा उसे जेल भेजने की जल्दबाजी में थी। ये हाल पुलिस का तब है, जब मुख्यमंत्री नशे के कारोबार को ध्वत करने को लेकर पुलिस को जीरो टॉलरेंस पर जाकर कार्रवाई करने को कहा है। ये पहली बार नहीं, इससे पहले भी अयोध्या नगर थाना पुलिस अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं में रही है। हालांकि अतिरिक्त DCP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इसको मुंबई से किसी व्यक्ति ने यह दिया था। इसने अपने आप को राजनीतिक दल से जुड़े होने की बात कही है। कार्रवाई जारी है।

थार जीप से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त
बता दें कि बीते बुधवार को पुलिस को ग्राम अरेडी के पास से एक लाल रंग की लग्जरी कार में एमडी ड्रग्स होने की जानकारी मिली थी, पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए कार चालक को गिरफ्तार किया थाने लाकर उसके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स को भी जप्त किया। आरोपित की पहचान 57 साल के हामिद खान के रूप में हुई, जोकि आनंदपुरा बिलखिरिया का रहने वाला था। लेकिन पुलिस आरोपी से इतने महंगे ड्रग्स को लेकर कहा जा रहा था और कहां से लाया, ये जानने में नाकाम रही।
Recommended Video

क्या होता है म्याऊं म्याऊं ड्रग्स
मेफेड्रोन ड्रग्स को कोड नाम के तहत "म्याऊं म्याऊं" कहा जाता है। मेफेड्रोन कोई दवा नहीं बल्कि, पौधों के लिए बनी सिंथेटिक खाद होती है, लेकिन इसका सेवन करने से हीरोइन और कुकिंग से भी ज्यादा नशा होता है। दोनों की तुलना में यह ड्रग बहुत ही सस्ता है। पिछले कुछ सालों में नशे के सौदागरों ने शहर के युवाओं को एमडी ड्रग्स के जाल में इस कदर जकड़ लिया कि बड़ी संख्या में युवा नशेड़ी बनते जा रहे हैं।

कॉलेज छात्र छात्राओं को टारगेट कर पार्टी में दिया जाता है ड्रग्स
नशे के कारोबारियों ने इसकी खबर के लिए कॉलेज छात्र छात्राओं तथा पार्टी में जाने वाले युवाओं को निशाना बनाया म्याऊं म्याऊं के सौदागर इंटरनेट मीडिया के माध्यमों पर ऐसे युवाओं को तलाशते हैं, जो पार्टी, क्लब में जाना पसंद करते हैं। उनसे दोस्ती कर फिर धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ाते हैं और उन्हें एमजी ड्रग्स की तरफ आकर्षित करते हुए लत लगा देते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने पूरी कार्रवाई से क्राइम ब्रांच को कानों कान खबर तक नहीं होने दी जबकि हर छोटी वारदात को क्राइम ब्रांच से साझा किया जाता हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हमने हामिद खान को उसकी गाड़ी के साथ 15 ग्राम MD ड्रग के साथ पकड़ा है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है। पूछताछ में पता चला है कि इसको मुंबई से किसी व्यक्ति ने यह दिया है। इसने अपने आप को राजनीतिक दल से जुड़े होने की बात कही है। कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ में कुछ अहम जानकारी हाथ लगी हैं उस पर जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उससे फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है। सीएम के निर्देशानुसार पुलिस नशे के खिलाफ सख्त हैं। आरोपी पेशे से किसान है, लेकिन पहले भी उसके खिलाफ नशा कराने की शिकायतें मिलती रही हैं।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि थार जीप से कोई व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। ग्राम अरेडी पुलिया के पास लाल रंग की जीप रॉकी और पूछताछ की तो चालक हामिद खान के पास से 15 ग्राम एमबी ड्रग्स बरामद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications