Flashback 2022 : शिकारियों ने कैसे पुलिस का किया था शिकार, जानिए मुठभेड़ की उस रात का सच
गुना के आरोन में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद 4 एनकाउंटर हुए थे। मुठभेड़ वाले दिन ही पुलिस ने नौशाद खान को मार गिराया था।

Flashback 2022 : 14 मई साल 2022 को मध्यप्रदेश के गुना में एक ऐसी घटना हुई थी जिसमें 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और जिसकी चर्चा मध्यप्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही थी। दरअसल हिरण के शिकारियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। 7 से 8 की संख्या में शिकारियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी इस घटना में तीन जांबाज सिपाही शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का बदला लेने के लिए शिकारियों का सीधा शिकार किया था यानी एनकाउंटर किया था। आखिरकार शिकारियों ने कैसे तीन पुलिसकर्मियों की जान ली और पुलिस ने कैसे आरोपियों का एनकाउंटर किया? पूरी खबर विस्तार से पढ़ें...

पहले पुलिस ने फायरिंग की
साल 2022 में 13 और 14 मई की दरमियानी रात को मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। बता दे शिकारी काले हिरण और मोर का शिकार कर कर लौट रहे थे। गुना आरोन के पास पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ तड़के 3 बजे हुई थी। बताया जाता है कि मुठभेड़ में सबसे पहले पुलिस ने फायरिंग की थी इसके बाद शिकारियों ने पुलिस पर हमला किया। इस घटना में पुलिस ड्राइवर भी घायल हो गया था। इसके बाद मुखबिर थाने पहुंचा और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस के अफसरों को दी।

घटना का काला सच
बताया जाता है कि 14 मई की रात को नौशाद और उसके साथी काले हिरन और मोर का शिकार करके लौट रहे थे अरुण थाने के एसआई राजकुमार जाटव को मुखबिर ने पहली सूचना दे दी थी कि जंगल से लगी बरखेड़ा रोड तिराहे पर पुलिस पोजीशन के लिए खड़ी थी रोड के एक छोर पर आरोन तो दूसरे छोर पर सागा बरखेड़ा है। शिकारियों को पकड़ने SI राजकुमार जाटव,हेड कांस्टेबल नीरज भार्गव और ड्राइवर लखन गिरी गोस्वामी और कांस्टेबल प्रदीप गए हुए थे। तड़के 3:00 बजे पुलिस को शिकारी आते देखे पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका s.i. जाटा बोल शहजाद में कहासुनी होने लगी इसी गहमागहमी के बीच एसआई ने सर्विस रिवाल्वर से उसके भाई नौशाद को गोली मार दी। सर्विस रिवाल्वर में 10 गोली आती शिकारियों को काबू करने के लिए यह सभी गोलियां एसआई जाटव ने चला दी थी। जैसी गोलियां खत्म हुई शहजाद ने s.i. जाटव को गोली मार दी। हेड कॉन्स्टेबल संतराम पर हमला कर दिया और उसके साथियों ने संतराम से इंसाफ राइफल छीन ली। इतने में शहजाद ने संतराम को भी गोली मार दी। आरक्षक नीरज के पास ना बंदूक थी और ना ही पिस्टल। संतराम को गोली मारने के बाद शहजाद ने नीरज को भी गोली मार दी और जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद जब पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी तो पुलिस महकमे में बदले की भावना उत्पन्न हो गई।

आरोपियों को ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकाल कर मार रही थी पुलिस
15 मई को मध्यप्रदेश के गुना में एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के बदले में पुलिस अपराधियों का सीधा एनकाउंटर कर रही थी। पुलिस ने जैसे ही चौथे शिकारी अपराधी का एनकाउंटर कर किया वैसे ही ये खबर सनसनी की तरह फैल गई। एक के बाद एक अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा था। ये सिलसिला पूरी रात चलने वाला है। बता दें पुलिस अपराधियों का खात्मा करके कर रही थी। उन्हें ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकाल कर मार रही थी

पहाड़ों में छुपकर बैठा हुआ था आरोपी
पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी नौशाद खान, शहजाद खान के बाद और चौथे आरोपी का जंगल में एनकाउंटर कर दिया गया था। पुलिस ने 4 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने चौथे अपराधी को भी आरोन के पहाड़ों की तरफ मार गिराया था। चौथे आरोपी आरोन के पहाड़ों में छुपकर बैठा हुआ था।

गृह मंत्री बयान के बाद हुए थे एनकाउंटर
गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बदले में पुलिस अपराधियों का सीधा एनकाउंटर कर रही थी। बता दें गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने कहा था कि "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) गुना मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ऐसी कार्रवाई हो, जो बाकी अपराधियों के लिए नजीर बने"। अपराधी कोई भी हो पुलिस से बचके कहीं नहीं जा सकेगा। इसी बयान के बाद से पुलिस ने एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर किया था।

बड़ी संख्या में हुआ था वन्यजीवों का शिकार
बताया जाता है कि आरोन के निकट बिदोरिया एक मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यहां मेवाती मुसलमान रहते हैं। मुठभेड़ में मारे गए शिकारी नौशाद खान की भतीजी के निकाह के उपलक्ष्य में आज वलीमा था। वलीमा की तैयारियों के लिए ही शुक्रवार को बड़ी संख्या में वन्यजीवों का शिकार हुआ था। मुखबिर ने सूचना दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गई थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि शिकारी इस तरह बेखौफ होंगें। जैसे ही पुलिस टीम ने शिकारियों की घेराबंदी की तो पलटवार में गोलियां चलने लगीं। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।

आरोपियों ने एसआई को घूस देने का दिया था ऑफर
बताया जाता है कि बिदौरिया गांव के शहजाद और नौशाद ने घटना के 2 दिन पहले ही काले हिरण का शिकार की किया था। इसकी जानकारी मुखबिर ने सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव को दी थी जाटव ने शहजाद और नौशाद को शिकार नहीं करने की समझाइश देकर मामला खत्म भी कर दिया था लेकिन दोनों आरोपियों ने परिवार में बेटी की शादी का हवाला देकर पांच काले हिरणों का शिकार किया। इतना ही नहीं दोनों भाइयों ने शिकार के बदले ऐसा ही को बतौर रिश्वत मोटी रकम देने का ऑफर दिया था। इसी बात से SI नाराज हुए थे।

लापरवाही करने पर ग्वालियर आईजी को हटा दिया था
आरोन कांड में शहीद हुए 3 पुलिसकर्मियों के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा को हटा दिया था। जिसके बाद डी श्रीनिवास वर्मा ने ग्वालियर आईजी का पदभार ग्रहण किया था। आरोन कांड में ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा की लापरवाही देखने को मिली थी। समय पर वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। सीएम शिवराज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आईजी अनिल शर्मा को ग्वालियर से हटा दिया था और उनके स्थान पर डी श्रीनिवास वर्मा को पदस्थ किया था।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications