मशहूर यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर जानलेवा हमला, 15 मई को बिग बॉस शो के ऑडिशन के लिए जाना था मुंबई

YouTuber Bhupendra Jogi: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर पर हमला करने की घटना सामने आई है। मशहूर यू-ट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर मंगलवार रात को भोपाल में जानलेवा हमला हुआ है‌‌। भूपेंद्र जोगी का फ़िलहाल भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वारदात मंगलवार रात को भोपाल के मालवीय नगर क्षेत्र की है। भोपाल के न्यू मार्किट में कपड़े की दुकान चलाने वाले भूपेंद्र जोगी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

YouTuber Bhupendra Jogi

मंगलवार रात को जब वो दुकान बंद कर घर जा रहे थे तब मोपेड सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। दोनों हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना में भूपेंद्र जोगी के हाथ और कंधे पर काफी गहरा घाव हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र जोगी के शरीर में 40 टांके आए हैं।

निजी अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र ने बताया कि आगामी 15 मई को मुंबई में बिग बॉस शो के लिए ऑडिशन देने जाना है। ऑडिशन में सफल होने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ यूट्यूबर को काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, हमले में घायल होने के बाद उन्हें अपना सपना पूरा हो पाने का डर सता रहा है।

भूपेंद्र जोगी' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भूपेंद्र जोगी के साथ मिलकर खुद भी एक वीडियो बनाया था। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी भूपेंद्र जोगी को वृक्षारोपण के दौरान हंसी मजाक किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+